फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A fisherman who was setting his net died by drowning in Gobind Sagar lake

Bilaspur: गोबिंद सागर झील में जाल लगा रहे मछुआरे की डूबने से मौत

Sat, 14 Dec 2024 05:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , शाहतलाई(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी , शाहतलाई(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Dec 2024 05:49 PM IST
सार

बिलासपुर जिले में तलाई थाना के तहत मलराओं में गोबिंद सागर  झील में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने गए एक मछुआरे की डूबकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
A fisherman who was setting his net died by drowning in Gobind Sagar lake
गोबिंदसागर झील। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में तलाई के मलराओं में झील में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने गए मछुआरे की डूब कर मौत हो गई। मछुआरा अपनी नाव से झील में जाल लगा रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसला और झील में गिर गया। जानकारी के अनुसार सुंदर सिंह (60) गांव गाह, डाकघर मलराओं, तहसील झंडूता जिला बिलासपुर शुक्रवार शाम को अकेला गोबिंद सागर झील में जाल लगाने चला गया। जाल लगाते हुए अचानक पांव फिसला और झील में गिर गया। कुछ देर बाद वहां एक अन्य मछुआरा नाव लेकर पहुंचा। उसने देखा की दूसरी नाव पर कोई नहीं है।

विज्ञापन


उसे सुंदर सिंह के डूबने का अंदेशा हुआ। सूचना परिजनों और अन्य लोगों को दी। साथ ही लोगों की सहायता से झील में खोज अभियान भी शुरू कर दिया। कुछ देर बाद सुंदर सिंह का शव झील में मिल गया। मृतक का भाई का और बेटे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूचना तलाई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का निरीक्षण करने पर मृतक के माथे पर मामूली चोट भी पाई गई। मृतक के भाई महेंद्र सिंह और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए है। बताया जा रहा कि सुंदर सिंह को तैरना नहीं आता था। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को घुमारवीं अस्पताल में कराया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed