Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A fierce crackdown on drugs is in the offing; the administration is ready to safeguard the future of the youth.

Shimla News: नशे पर होगा तीखा वार, युवाओं का भविष्य बचाने को प्रशासन तैयार

Thu, 18 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A fierce crackdown on drugs is in the offing; the administration is ready to safeguard the future of the youth.
जिले की 441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान, प्रशासन मिशन मोड पर चलाएगा अभियान
विज्ञापन

हर पंचायत और हर गांव तक पहुंचेगा नशा मुक्ति संदेश

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में नशे, विशेषकर चिट्टे के बढ़ते खतरे के खिलाफ व्यापक जन जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। जिले की सभी 441 पंचायतों में यह अभियान चलेगा। हर पंचायत और गांव स्तर तक नशा विरोधी संदेश पहुंचाया जाएगा।

अभियान में पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह, शिक्षण संस्थान और विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। डीसी अनुपम कश्यप ने वीरवार को आयोजित बैठक के दौरान इस बारे में अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और अन्य संबंधित विभाग जन प्रतिनिधियों के सहयोग से गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसमें शपथ, जागरूकता रैलियां, खेल प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और संवाद कार्यक्रम करवाए जाएंगे। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा इस साल मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 159 मामले दर्ज किए हैं। इनमें 337 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से 50 प्रमुख नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गहन जांच के माध्यम से 38 अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्कों को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन




2.275 किलोग्राम चिट्टा पकड़ा

पुलिस ने इस साल 2.275 किलोग्राम चिट्टा, 14.633 किलोग्राम चरस, 12.432 किलोग्राम अफीम, 483 ग्राम पोस्त भूसी, 7,533 अफीम के पौधे, 275 नशीली गोलियां, 58.54 ग्राम मेथामफेटामाइन (क्रिस्टल मेथ) तथा 11.570 ग्राम एलएसडी बरामद की है। मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित 14.21 लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं। विभिन्न मामलों में 1.13 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज किया है। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article