{"_id":"66bf2222f0ff3b70d70ae679","slug":"a-drunk-person-drowned-in-pond-hamirpur-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: टुह गांव के व्यक्ति ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: टुह गांव के व्यक्ति ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या
Fri, 16 Aug 2024 03:33 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ताल/हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ताल/हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Aug 2024 03:33 PM IST
सार
व्यक्ति सुबह टिक्कर से सरकारी बस में बैठकर ताल पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति शराब के नशे में था। इसके बाद व्यक्ति कपड़े उतारकर तालाब में कूद गया।
विज्ञापन
व्यक्ति ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक व्यक्ति ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसा गुरुवार को बताया जा रहा है। मृतक की पहचान सोमदत्त(50) गांव टुह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति सुबह टिक्कर से सरकारी बस में बैठकर ताल पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति शराब के नशे में था। इसके बाद व्यक्ति कपड़े उतारकर तालाब में कूद गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों व पुलिस के सहयोग से व्यक्ति के शव को तालाब से निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन जारी है।
विज्ञापन