Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A dog bit a person near a house in Sanjauli.

Shimla News: संजौली में कुत्ते ने घर के पास एक व्यक्ति को काटा

Thu, 19 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A dog bit a person near a house in Sanjauli.
शिमला। राजधानी के संजौली क्षेत्र के शांति विहार वार्ड में लावारिस कुत्तों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। वीरवार सुबह घर के पास टहल रहे एक व्यक्ति पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से व्यक्ति की टांग लहूलुहान हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से लावारिस कुत्तों की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठाई है। लोगों के अनुसार, वीरवार सुबह व्यक्ति अपने घर के समीप टहल रहा था। इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय फ्रूड के पास अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसकी टांग पर काट लिया। हमले में व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में छोटे बच्चे पढ़ने के लिए आते-जाते हैं। ऐसे में आवारा कुत्तों की मौजूदगी बच्चों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनी हुई है। लोगों ने नगर निगम से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। शांति विहार वार्ड के पार्षद विनीत शर्मा ने बताया कि लावारिस कुत्तों की समस्या को लेकर नगर निगम को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article