फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A case will be registered in the cyber police station on fraud of more than five lakh rupees

Himachal: पांच लाख रुपये से ज्यादा की ठगी पर साइबर थाने में दर्ज होगा मामला

Sat, 26 Nov 2022 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Nov 2022 10:43 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल सरकार को साइबर पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने के लिए कहा है। साइबर थानों में एक महीने के भीतर तीन दर्जन के करीब एफआईआर दर्ज हो गई हैं। 

विज्ञापन
A case will be registered in the cyber police station on fraud of more than five lakh rupees
साइबर क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के साइबर थानों में अब पांच लाख रुपये से ज्यादा की ठगी के मामले दर्ज होंगे। इस राशि से कम ठगी के मामलों की तहकीकात संबंधित थाने करेंगे। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और धर्मशाला तीनों साइबर थानों में काम शुरू हो गया है। पहले साइबर अपराधियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज होगी। अपराधियों के  पकड़े जाने पर उनके नाम से यह मामला दर्ज होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल सरकार को साइबर पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने के लिए कहा है। साइबर थानों में एक महीने के भीतर तीन दर्जन के करीब एफआईआर दर्ज हो गई हैं। 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपिंद्र नेगी ने कहा कि सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट में हिमाचल के सभी थानों को आपस में जोड़ा गया है। पांच लाख से कम ठगी के मामलों की शिकायतों की साइबर पुलिस प्रारंभिक जांच करेगी। इसके बाद इस शिकायत को संबधित थाने भेजा जाएगा। थाना प्रभारी को मामला दर्ज करने की बात कही जाएगी। जरूरत पड़ने पर साइबर पुलिस क्षेत्रों के थाना प्रभारियों का सहयोग करेगी। साइबर थाना सिर्फ पांच लाख से ज्यादा ठगी के मामले दर्ज कर मामलों की तफ्तीश करेगा।
विज्ञापन


हिमाचल में साइबर अपराध में हो रही बढ़ोतरी
प्रदेश में अधिकांश मामलों में अपराधियों के खिलाफ  मामले दर्ज नहीं होते हैं। ऐसे में इन अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं और बार - बार साइबर अपराध को अंजाम देते हैं, अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी साइबर अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। भूपिंद्र नेगी ने कहा कि देश विदेश में बैठे साइबर अपराधी ऑनलाइन लोगों से संपर्क करते हैं। जब व्यक्ति साइबर अपराधियों के झांसे में फं स जाता है तो उनसे पैसे की मांग की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed