फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   95 pilots including eight women registered for Accuracy Pre World Cup

Kangra News: एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप के लिए आठ महिलाओं सहित 95 पायलट पंजीकृत

Sat, 18 Mar 2023 07:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Mar 2023 07:44 PM IST
सार

बीड़ बिलिंग घाटी में पांच से 9 अप्रैल के मध्य होने जा रहे देश के पहले एक्यूरेसी वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक और अन्य अधिकारियों की बैठक हुई। 

विज्ञापन
95 pilots including eight women registered for Accuracy Pre World Cup
पैराग्लाइडिंग बीड़ बिलिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में पांच से 9 अप्रैल के मध्य होने जा रहे देश के पहले एक्यूरेसी वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक और अन्य अधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक किशोरी लाल ने की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। कहा कि पिछले पांच वर्षों में घाटी में एक भी प्रतियोगिता न होने से पर्यटन व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ा है। आने वाले समय में हर वर्ष प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल को इस साहसिक खेल के कारण पहचान मिली है और पर्यटन व्यवसाय बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पांच अप्रैल को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर नगरोटा के विधायक आरएस बाली को आमंत्रित किया जाएगा, जबकि नौ अप्रैल को होने वाले समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भाग लेंगे।

विज्ञापन


अधिकतम 125 पायलट ही ले सकते हैं भाग
उन्होंने सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों से प्रतियोगिता को सफल बनाने का आग्रह किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रतियोगिता का जिम्मा देख रहे बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा ने बताया कि अब तक इस प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक देशों के 95 पायलटों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है और पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप एसोसिएशन के निर्देशों के तहत इस प्रतियोगिता में अधिकतम 125 पायलट ही भाग ले सकते हैं। इन प्रतिभागी 95 पायलटों में से आठ महिला पायलट भी हैं। किशोरी लाल ने विभागों के अधिकारियों के साथ बीड़ में दस करोड़ की लागत से बने वर्ल्ड के पहले सरकारी पैराग्लाइडिंग स्कूल का निरीक्षण किया और उम्मीद जताई कि इस पैराग्लाइडिंग स्कूल का उद्घाटन नौ अप्रैल को मुख्यमंत्री से करवाने का प्रयास किया जाएगा। वीपीए के निदेशक अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय संस्था पीडब्ल्यू सीए और एफएआई के प्रतिनिधियों की देखरेख में अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत होगी और प्रतियोगिता के तीन वर्गों के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और नकद इनाम से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


ओवरआल विजेता को 1600, उपविजेता को दिए जाएंगे 1100 यूरो
मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक किशोरी लाल ने बताया कि प्रतियोगिता के ओवरआल विजेता को 1600 यूरो, उपविजेता को 1100 यूरो तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले को 800 यूरो, फीमेल कैटेगिरी के विजेता को 550 यूरो, उप विजेता को 300 यूरो और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 200 यूरो दिए जाएंगे। तीसरी कैटेगिरी के तहत भारतीय पायलटों में पहले स्थान पर रहने वाले पायलट को 550 यूरो दूसरे स्थान पर रहने वाले पायलट को 300 यूरो और तीसरे स्थान पर रहने वाले पायलट को 200 यूरो दिए जाएंगे। इस मौके पर एसी टू डीसी सुभाष गौतम, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान, सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, एसडीएम देवी चंद ठाकुर, डीएसपी पूर्णचंद ठकराल, निदेशक अनुराग शर्मा, रविंद्र बिट्टू,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जमवाल, सलभ अवस्थी, राजेंद्र परमार, पृथी करोटी, अधिशासी अभियंता संजीव सूद, दिनेश कपूर, डॉ. दिलावर, सुरेश ठाकुर, रन विजय, प्रवीण आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed