फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   92-year-old old man burnt alive inside Gharat in sirmour himachal pradesh

सिरमौर: घराट के भीतर 92 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

Wed, 21 Jul 2021 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सतौन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सतौन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jul 2021 07:43 PM IST
सार

डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि घराट में आग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
92-year-old old man burnt alive inside Gharat in sirmour himachal pradesh
जिंदा जलकर मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई की कमरऊ पंचायत में 92 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कमरऊ पंचायत के खजियार निवासी नंदाराम साथ लगते घराट में चारपाई पर सोया था गया। इसी बीच अचानक घराट के अंदर आग लग गई जिससे वृद्ध जिंदा जल गया। जब गांव का युवक सुबह घराट के पास पहुंचा तो देखा कि घराट के अंदर से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन


भीतर जाकर देखा तो बुजुर्ग चारपाई पर ही बुरी तरह झुलसा था, जिसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि घराट के भीतर मच्छर भगाने के लिए अंगीठी जलाई गई थी। रात के समय अंगीठी ने आग पकड़ ली। आग चारपाई सहित कपड़ों में फैल गई, जिससे बुजुर्ग जिंदा जल गया। इसकी जानकारी पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर ने पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुजुर्ग घराट चलाने का कार्य करता था। हालांकि इन दिनों घराट बंद है लेकिन वृद्ध घराट में रस्सी बनाने का कार्य करता था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।


डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि घराट में आग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। उधर, कानूनगो आत्माराम शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed