{"_id":"60f82b8183ea7d14063d707b","slug":"92-year-old-old-man-burnt-alive-inside-gharat-in-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: घराट के भीतर 92 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: घराट के भीतर 92 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत
Wed, 21 Jul 2021 07:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सतौन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सतौन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:43 PM IST
सार
डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि घराट में आग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जिंदा जलकर मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई की कमरऊ पंचायत में 92 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कमरऊ पंचायत के खजियार निवासी नंदाराम साथ लगते घराट में चारपाई पर सोया था गया। इसी बीच अचानक घराट के अंदर आग लग गई जिससे वृद्ध जिंदा जल गया। जब गांव का युवक सुबह घराट के पास पहुंचा तो देखा कि घराट के अंदर से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन
भीतर जाकर देखा तो बुजुर्ग चारपाई पर ही बुरी तरह झुलसा था, जिसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि घराट के भीतर मच्छर भगाने के लिए अंगीठी जलाई गई थी। रात के समय अंगीठी ने आग पकड़ ली। आग चारपाई सहित कपड़ों में फैल गई, जिससे बुजुर्ग जिंदा जल गया। इसकी जानकारी पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग घराट चलाने का कार्य करता था। हालांकि इन दिनों घराट बंद है लेकिन वृद्ध घराट में रस्सी बनाने का कार्य करता था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि घराट में आग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। उधर, कानूनगो आत्माराम शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।