{"_id":"5ccdccefbdec2207132d5869","slug":"91556991215-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आधा दर्जन अवैध टैक्सियों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आधा दर्जन अवैध टैक्सियों के काटे चालान
Sun, 05 May 2019 10:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूरिस्ट सीजन के दौरान रोजाना बड़ी संख्या में अवैध टैक्सियां शिमला पहुंच रही हैं। कायदे कानूनों को ताक पर रख कर निजी गाड़ियों का अवैध रूप से बतौर टैक्सी संचालन किया जा रहा है। शनिवार को ऑकलैंड टनल के पास नियमित निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने आधा दर्जन अवैध टैक्सियां पकड़ी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान पुलिस ने बतौर टैक्सी चल रही प्राइवेट नंबर वाली इनोवा, टवेरा और जाइलो सहित अन्य गाड़ियां पकड़ीं हैं। इन गाड़ियों में बैठे सैलानियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि अवैध रूप से प्राइवेट गाड़ियों को बतौर टैक्सी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने चालान के बाद चेतावनी देकर गाड़ियों को छोड़ा। टैक्सी आपरेटर ज्वाइंट एक्शन कमेटी पहले भी शिमला में चल रही अवैध गाड़ियों का मामला परिवहन विभाग से उठा चुकी है। इसके बाद परिवहन विभाग के इंस्पेक्टरों ने भी अवैध गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन