Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   9,151 applications received for police constable recruitment

Shimla News: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आए 9151 आवेदन

Wed, 25 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
9,151 applications received for police constable recruitment
भराड़ी मैदान में कल से शुरू होगी भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पुलिस लाइन भराड़ी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण 27 नवंबर से शुरू होगा। यह प्रक्रिया पांच दिसंबर तक चलेगी। इसमें 9,151 अभ्यर्थी अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। इनमें 2,707 महिला और 6,444 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।


भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग बुधवार को भी तैयारियों में जुटा रहा। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए शारीरिक परीक्षण चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने ई-कॉल लेटर में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें, ताकि परीक्षण के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article