फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   तीन दिन बाद दिल्ली, चंडीगढ़ रूट बहाल

तीन दिन बाद दिल्ली, चंडीगढ़ रूट बहाल

Sun, 27 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद दिल्ली, चंडीगढ़ रूट बहाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
बाबा राम रहीम मामले के कारण हिमाचल के बाहरी राज्य में हिंसक विद्रोह शांत हो गया है। ऐसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के रूटों को बहाल कर दिया है। रविवार सुबह से ही दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा रूट के लिए करीब 100 बसें भेजी गई हैं। वोल्वो और एसी बस सेवा भी शुरू हो गई है। यातायात बहाल होने से सैकड़ों लोगों को राहत मिली है, वहीं बाहरी राज्य के लोग तीन दिन बाद घर लौट पाए हैं। तीन दिन तक परिवहन निगम की सेवा ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाहरी राज्य के लोग घर जाने के लिए आईएसबीटी इकट्ठा हो गए थे लेकिन बसें न चलने के कारण काफी परेशान हुए।
....
दिल्ली, चंडीगढ़ से शिमला डिपो की सात बसें आई वापस
शिमला डिपो की करीब 7 बसें दिल्ली और चंडीगढ़ में ही फंस गई थी। ये भी शिमला पहुंच गई हैं। इसमें हिमाचल के सैकड़ाें लोग भी फंसे हुए थे। शनिवार शाम को करीब 7 बजे जैसे ही बस सेवा बहाल हुई तो शिमला डिपो ने भी ट्रायल के लिए अपनी करीब 10 बसें दिल्ली और चंडीगढ़ की ओर रवाना की। ट्रायल सफल होने से निगम ने रविवार सुबह से 70 प्रतिशत बसें भेजना शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

...
लोगों की सुविधा का रखा गया पूरा ध्यान
हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक अवतार सिंह ने बताया कि जैसे ही पता लगा कि बाहरी राज्य के लिए बसें भेजी जा सकती हैं उसी समय ट्रायल के तौर पर शिमला डिपो से करीब 10 बसें भेजी। रविवार सुबह से यातायात सुविधा सुचारु कर दी है। तीन दिन से रूट बंद होने के कारण निगम को करीब 30 से 35 लाख का घाटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed