फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एसएफआई ने छात्र आंदोलन पर दिया लेक्चर

एसएफआई ने छात्र आंदोलन पर दिया लेक्चर

Sat, 12 Aug 2017 10:48 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
एसएफआई ने छात्र आंदोलन पर दिया लेक्चर
शिमला। एसएफआई की विवि इकाई ने वर्तमान राजनीतिक परिदृष्य में छात्र संगठन आंदोलन की भूमिका और महत्व विषय पर एक लेक्चर का आयोजन किया। लेक्चर में एचपीयू की 2007-08 की चुनी गई एससीए के अध्यक्ष नरेश सरवाल मुख्य वक्ता रहे। सरवाल ने कहा कि एसएफआई का इतिहास रहा है कि उसने हमेशा आम छात्रों, शिक्षा और छात्रों की समस्याओं की बात की है और इसके लिए संघर्ष भी किया है। उन्होंने कहा कि एसएफआई हमेशा छात्रों को प्रभावित करने वाली छात्र विरोधी नीतियों का विरोध करती रही है। आज के दौर में सरकारें अपनी नीतियों को सही ठहराने और इसके खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने के लिए प्रयास कर रही है। छात्रों पर फीस थोपना, शिक्षण संस्थानों के बजट में कटौती और छात्रवृत्ति तक के बजट को कम करने की साजिशें रची जा रही हैं। इसका विरोध सिर्फ छात्र संगठन ही कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed