फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   91 posts of warder will be filled in Himachal jails, know the last date of application.

Himachal News: हिमाचल की जेलों में भरे जाएंगे वार्डर के 91 पद, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Tue, 21 Nov 2023 10:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Nov 2023 10:16 AM IST
सार

प्रदेश की जेलों में वार्डर के 91 पद भरे जाएंगे। इसमें 77 पुरुषों और 14 महिला वार्डर के पद शामिल हैं। अभ्यर्थी 23 नवंबर से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
91 posts of warder will be filled in Himachal jails, know the last date of application.
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की जेलों में वार्डर के 91 पद भरे जाएंगे। इसमें 77 पुरुषों और 14 महिला वार्डर के पद शामिल हैं। अभ्यर्थी 23 नवंबर से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर तय की गई है। जोन वाइज जेल वार्डर की भर्ती की जानी है। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जेलों में लंबे समय से यह पद रिक्त चल रहे थे। कैदियों को अस्पताल और कोर्ट ले जाने में दिक्कतें पेश आ रहीं थी।

विज्ञापन


पुरुष जेल वार्डर के बिलासपुर में 4, चंबा में 6, हमीरपुर में 5, कांगड़ा में 17, किन्नौर में 1, कुल्लू में 5, मंडी में 11, शिमला में 9, सिरमौर में 6, सोलन में 7 और ऊना में 6 पद भरे जाने हैं, जबकि महिला जेल वार्डर के बिलासपुर, चंबा और हमीरपुर, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, ऊना में 1-1, कांगड़ा में 3, मंडी और शिमला में 2-2 पद भरे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को ग्राउंड टेस्ट देना होगा। अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


खनन अधिकारी और सहायक अधिकारी के भरे जाएंगे 13 पद
वहीं,  राज्य लोक सेवा आयोग ने खनन अधिकारी के पांच और सहायक खनन अधिकारी के आठ पद भरने के लिए विज्ञापन सूचना जारी कर दी है। 18 दिसंबर तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उद्योग निदेशालय में खनन अधिकारियों और सहायक खनन अधिकारियों की भर्ती की जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed