फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   90 tourists of Maharashtra stranded in Kufri, Shimla due to heavy snow

भारी बर्फबारी से शिमला के कुफरी में फंसे महाराष्ट्र के 90 सैलानी, हाईवे ठप

Fri, 13 Dec 2019 10:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Dec 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
90 tourists of Maharashtra stranded in Kufri, Shimla due to heavy snow
कुफरी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में शुक्रवार को दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। प्रदेश में छह नेशनल हाईवे समेत 298 छोटी-बड़ी सड़कों पर यातायात ठप रहा। रोहतांग में 30 घंटों में पांच फीट से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है।

विज्ञापन


गुरुवार रात को प्रदेश के पांच क्षेत्रों में न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज हुआ। शिमला के कुफरी से ढली तक जाम लगने से सैकड़ों सैलानी फंस गए हैं। बर्फबारी से कुफरी में महाराष्ट्र के 90 सैलानी फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि मार्ग बंद होने से पहले पुलिस के बार-बार कहने पर भी सैलानी कुफरी से नहीं निकले।
विज्ञापन


शिमला पुलिस ने सभी सैलानियों को कुफरी में होटलों में ठहराया है। सैलानी महाराष्ट्र से कुफरी घूमने आए हैं, लेकिन बर्फबारी के चलते उनकी बसें फंस गई हैं। शिमला पुलिस ने सैलानियों को दिशानिर्देशों की पालना करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सोलन के कसौली में सुबह सात बजे बिजली ठीक करते खंभे से गिरने से एक कर्मचारी की जान चली गई। बारिश-बर्फबारी से अधिकतम तापमान में भी आठ से 10 डिग्री की कमी हुई। कुफरी में अधिकतम पारा -0.5 और केलांग में शून्य रहा। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।

दस घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद बर्फबारी में फंसे छात्र निकाले

पुलिस और जिला प्रशासन ने कुफरी में शुक्रवार रात बर्फबारी में फंसे 170 छात्रों को करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल निकाल लिया। कुफरी और छराबड़ा के पास 4 टूरिस्ट बसों में छात्र फंस गए थे। एसएचओ ढली थाना राज कुमार और नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण एचएल घेजटा की अगुवाई में शुक्रवार रात 8 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एसएचओ राजकुमार ने बताया कि ढली, छराबड़ा और कुफरी के बीच ट्रैफिक व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान सूचना मिली की बर्फ पर स्किड होने से दो टूरिस्ट बसें फनवर्ड के पास फंस गई हैं।

इन बसों में महाराष्ट्र के 90 छात्र फंसे हुए थे। इसके बाद इन छात्रों को रेस्क्यू कर स्थानीय होटल में ठहराया गया। शनिवार दोपहर यह छात्र कुफरी से वापस लौट गए। छराबड़ा से ढली की ओर हसन वैली के पास दो टूरिस्ट बसें फंसने की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण एचएल घेजटा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घेजटा ने बताया कि दोनों बसों में राजस्थान से आए 80 छात्र फंसे थे।

सड़क पर बर्फ जमने से गाड़ियां स्किड हो रही थीं। इसके बाद बर्फ हटाने के लिए रात करीब साढ़े 12 बजे बुलडोजर मंगवाया गया। बसों के बर्फ से न निकल पाने के बाद एसडीएम शिमला ग्रामीण, नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण, थाना ढली और थाना सदर की गाड़ियों में इन छात्रों को रेस्क्यू किया गया। 59 छात्राओं को संजौली स्थित गुरुद्वारा और 21 छात्रों को जनजातीय भवन ढली में ठहराया गया।

यहां इनके लिए कंबल और हीटर की भी व्यवस्था की गई। नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण एचएल घेजटा के साथ दो पटवारी और एक ड्राइवर तथा एसएचओ ढली राजकुमार के साथ हेड कांस्टेबल कपिल, एएसआई सुलतान, कांस्टेबल अनिल, देवेंद्र और राबिन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रेस्क्यू टीमों से संपर्क में रहे डीसी और एसपी
डीसी अमित कश्यप और एसपी ओमापति जमवाल रेस्क्यू टीम के साथ पूरी रात संपर्क में रहे। सड़क से बर्फ हटाने के लिए बुलडोजर की व्यवस्था भी अधिकारियों ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed