फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   9 passengers caught without ticket in HRTC Volvo, conductor suspended

HRTC Volvo: एचआरटीसी वोल्वो में बिना टिकट के पकड़े 9 यात्री, परिचालक निलंबित

Wed, 21 Jun 2023 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jun 2023 08:34 PM IST
सार

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह 12:37 बजे निगम की वोल्वो बस संख्या एचपी 63-2848 डलहौज़ी-दिल्ली रूट पर जा रही थी, परिचालक बस में कुल 42 यात्रियों में से 9 को बिना टिकट यात्रा करवाते पकड़ा गया।

विज्ञापन
9 passengers caught without ticket in HRTC Volvo, conductor suspended
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) वोल्वो में 9 यात्री बिना टिकट के पकड़े जाने पर निगम प्रबंधन ने परिचालक को निलंबित कर दिया है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह 12:37 बजे निगम की वोल्वो बस संख्या एचपी 63-2848 डलहौज़ी-दिल्ली रूट पर जा रही थी, परिचालक बस में कुल 42 यात्रियों में से 9 को बिना टिकट यात्रा करवाते पकड़ा गया। बस का निरीक्षण निगम मुख्य कार्यालय के उड़नदस्ते ने किया। बस में चालक दीपक और परिचालक रोहित गुलेरिया थे।

विज्ञापन


परिचालक रोहित गुलेरिया को इस गंभीर मामले में संलिप्त पाए जाने पर आईएसबीटी दिल्ली पहुंचने के बाद ड्यूटी से उतार दिया गया और उनके स्थान पर अन्य परिचालक को बस सेवा के साथ तैनाती दी गई। मंडलीय कर्मशाला तारादेवी के प्रबंधक तकनीकी को परिचालक रोहित गुलेरिया को निलंबित कर आरोप पत्र दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं। निगम की निदेशक मंडल की बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निगम अधिकारियों को भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed