फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   9 Km long traffic jam on nh from dhali to Kufri

यहां एनएच पर लगा 9 किलोमीटर लंबा जाम, एसपी-डीसी समेत फंसे हजारों लोग

Mon, 12 Nov 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 12 Nov 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
9 Km long traffic jam on nh from dhali to Kufri

शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर रविवार दोपहर बाद ढली से कुफरी तक नौ किमी लंबा जाम लग गया। जाम के कारण घंटों हजारों लोग वाहनों में कैद होकर रह गए। रामपुर में लवी मेले के औपचारिक उद्घाटन समारोह से शिमला लौट रहे उपायुक्त शिमला अमित कश्यप और पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल भी करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन


दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं, जिसके चलते ऊपरी शिमला से भारी संख्या में लोग रविवार को राजधानी लौटे। ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुख्ता बंदोबस्त न होने के कारण ढली बॉयफरकेशन से ढली चौक के बीच जाम लगना शुरू हो गया। यहां पुलिस कर्मी तैनात न होने के कारण समस्या गहराती चली गई। शाम चार बजे स्थिति इतनी भयावह हो गई कि कुफरी से ढली तक करीब नौ किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। 

विज्ञापन

एक घंटे तक एसपी ने खुद संभाला मोर्चा

9 Km long traffic jam on nh from dhali to Kufri

सैकड़ों कारें, खचाखच भरी दर्जनों बसें जाम में फंसी रहीं, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिवाली की छुट्टियां शुरू होने से पहले 4 नवंबर को भी ऐसा ही जाम लगा था। उस समय लोग शिमला से अपने गांवों की ओर गए थे।

छुट्टियां खत्म होने से पहले लोगों के वापस शिमला लौटने का अंदेशा होने के बावजूद पुलिस ने कोई भी पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए। रात साढ़े सात बजे तक लोग ट्रैफिक में फंसे हुए थे। एसपी शिमला ओमापति जमवाल करीब एक घंटे जाम में फंसने के बाद जब ढली चौक

पहुंचे तो गाड़ी से उतरकर खुद मोर्चा संभाल लिया। जमवाल ने बताया कि ढली चौक और मशोबरा बॉयफरकेशन के बीच सड़क संकरी होने के कारण अधिक समस्या पेश आई। हालांकि 4 इंस्पेक्टर और 10 ट्रैफिक बाइकर को जाम खुलवाने के लिए यहां तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed