फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   9 died in accidents in himachal.

मंगल को 'अमंगल': हिमाचल में हादसे, 9 की मौत

Tue, 08 Dec 2015 10:06 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
9 died in accidents in himachal.

हिमाचल की सड़कें मंगलवार को एक बार फिर हादसों से लाल हो गईं। अलग-अलग हादसों में नौ लोगों की जान चली गई। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गंभरपुल के समीप एक आल्टो कार 500 मीटर खाई में लुढ़क गई। इसमें दूर के रिश्ते में ससुर-दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार मंडी के सुंदरनगर निवासी प्रताप और धर्मसिंह चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को दोनों आल्टो कार में चंडीगढ़ से सुंदरनगर जा रहे थे। गंभर पुल के समीप भेड़ली में कार खाई में गिर गई। चकनाचूर कार से जब पुलिस ने दोनों को कड़ी मशक्कत से निकाला तो दम तोड़ चुके थे। परिजन भी देर शाम बिलासपुर पहुंच गए हैं। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शवों का बिलासपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन

शादी से लौट रहे पति-पत्नी की मौत

9 died in accidents in himachal.

रोहड़ू। जिला शिमला की चिड़गांव तहसील के डिसवानी-बडियारा मार्ग पर जगोठी मोड़ पर सोमवार रात कार हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों रात के समय शादी समारोह से घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिए। पुलिस के अनुसार संदासू गांव निवासी अशोक और उसकी पत्नी संतोष सोमवार रात डिसवानी गांव में शादी समारोह से लौट रहे थे।

जगोठी मोड़ में कार करीब 200 मीटर नीचे बगीचे में लुढ़क गई। हादसे में अशोक की मौके पर मौत हो गई जबकि संतोष ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। एसडीएम रोहडू़ वाईपीएस वर्मा ने पीडि़त परिवार को 25 हजार की राहत राशि दी है। डीएसपी कमल किशोर के अनुसार हादसे का करण लापरवाही माना जा रहा है, मामले की जांच कर रही है।

ट्राला खाई में गिरा, चालक-परिचालक की मौत

9 died in accidents in himachal.

भंजराड़ू (चंबा)। चांजू में निर्माणाधीन बिजली प्रोजेक्ट की मशीनरी ले जा रहा एक ट्राला चंबा-तीसा मार्ग पर रखालू माता मंदिर के समीप हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में टाला चालक और परिचालक दोनों की मौत हो गई है। काफी मशक्कत करने के बाद दोनों मृतकों के शव खाई से निकाले जा सके।

ट्राला नंबर एचपी-63-3264 में चालक संजय कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र रामपाल गांव भरण जावा जिला रोहतक हरियाणा व परिचालक रवि कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र रामलाल गांव भरचरेड़ कांप्लेक्स राजगढ़ जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश चांजू जा रहे थे। इस दौरान रखालू माता मंदिर के समीप ट्राला अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

किसी ने सड़क से वाहन के रगड़ खाने के निशान देखे तो बाद में पता चला गहरी खाई में वाहन गिरा हुआ है। इसकी सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद जांच के दौरान इस हादसे में दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि हादसा बड़ा ही निर्मम था जिसमें दो लोगों की जान चली गई है। पुलिस मामले की जांच पूरी गहनता से कर रही है।

विज्ञापन

जीप खाई में गिरी, चालक की मौत

9 died in accidents in himachal.

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के चगांव-उरनी मार्ग पर मंगलवार दोपहर बाद साढ़े चार बजे एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे चालक की मौत हो गई। जीप चंगाव से चोलिंग की ओर जा रही थी। पुलिस चौकी टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक महिंद्रा पिकअप एचपी 26 ए 1209 चगांव से चोलिंग की ओर जा रहा थी। मीरु मोड़ के पास चालक के नियंत्रण खोने से गाड़ी सड़क से करीब 300 मीटर नीचे रोरा खड्ड में जा गिरी।

इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मीरु गांव के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी टापरी मदन लाल की अगुवाई में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक स्थानीय लोग और पुलिस की टीम शव को घटनास्थल से बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे थे।

नेपाली मूल का होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी। डीएसपी किन्नौर बीडी भाटिया ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चगांव-उरनी मार्ग पर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अभी तक शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

जलाशय में डूबने से बालक की मौत

9 died in accidents in himachal.

थानाकलां (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के थानाकलां गांव में जलाशय में डूबने से एक बारह साल के बालक की मौत हो गई है। मंगलवार सुबह बालक जलाशय में मृत मिला। उसकी मौत से परिजन भी हैरान है। पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार थानाकलां के कोठी निवासी सुरेंद्र का बेटा विनोद घर के साथ लगते जलाशय में मंगलवार को मरा हुआ पाया गया।

विनोद छठी कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि लड़का एक दिन पहले घर से गायब था। परिजन लड़के को गत सायं से खोज रहे थे। सुबह घर के साथ लगते गहरे जलाशय में बालक मरा हुआ पाया गया। विनोद का सर्दी के मौसम में जूते उतार कर पानी में छलांग लगाना किसी की समझ में नहीं आ रहा है।

इस घटना से क्षेत्र में दुख का आलम है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया था। उधर, एसएचओ बंगाणा त्रिलोक चंद का कहना है कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं आया है।

जहर खाने से महिला की मौत

9 died in accidents in himachal.

गगरेट/दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चलेट में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार चलेट की ममता (21) ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया।

तबीयत बिगड़ने पर महिला को दौलतपुर चौक अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ममला की शादी तीन वर्ष पहले चलेट के वीरेंद्र कुमार से हुई थी। महिला का एक बेटा है। गगरेट थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed