{"_id":"634ef704c1d0241eec6288f2","slug":"9-55-lakhs-cheated-from-amb-s-woman-by-the-name-of-parcel-from-abroad-amb-news-sml4253887114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una: विदेश से आए पार्सल के नाम पर ठगे 9.55 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: विदेश से आए पार्सल के नाम पर ठगे 9.55 लाख
Wed, 19 Oct 2022 04:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 04:11 PM IST
सार
अंब क्षेत्र की एक महिला के साथ विदेश से आए पार्सल के नाम पर 9.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसे एक फोन कॉल आई थी।
विज्ञापन
9.55 लाख रुपये की ठगी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र की एक महिला के साथ विदेश से आए पार्सल के नाम पर 9.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसे एक फोन कॉल आई थी। बात करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से बोल रहा है। आपके नाम पर विदेश से पार्सल आया है। पहले तो उसने मना कर दिया कि पार्सल उसका नहीं हैं। लेकिन बाद में उसने सोचा कि उसके पति का बाहर के लोगों से काम रहता है। इस पर बीते 30 सितंबर को उसने अपने एसबीआई खाते से 1.25 लाख रुपये उन्हें ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने उसे जल्द पार्सल मिलने की बात कही। इसके बाद उसे कहा गया कि कुछ और डॉक्यूमेंट्स के लिए भुगतान करना पड़ेगा अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी। यह पार्सल रिसीव करना ही होगा, नहीं तो यह सरकार के पास जाएगा और आपके पति के विरुद्ध कार्रवाई होगी। उन्होंने उसे और पति को जेल होने का भी डर दिखाया। इस पर महिला ने एक अक्तूबर को एसबीआई के खाते से एक लाख, पीएनबी के खाते से दो लाख, अन्य खाते से 1.80 लाख रुपये 3 अक्तूबर को एक लाख रुपये, 6 अक्तूबर को 21,000 रुपये, 2.29 लाख रुपये ट्रांसफर किए। महिला के अनुसार वह अभी और धनराशि की मांग कर रहे हैं और उन्हें धमका रहे हैं। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन