हिमाचल में आज नहीं निकलेगा 8वीं का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शीतकालीन स्कूलों में आठवीं कक्षाओं के करीब 9000 छात्रों का रिजल्ट इस साल अटक गया है। हर साल 31 दिसंबर को घोषित होने वाला ये रिजल्ट इस बार मार्च में घोषित होगा।
समय पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न होने के कारण आठवीं का रिजल्ट निर्धारित समय पर नहीं आ रहा है। छुट्टियों में शिक्षकों के पेपर चेकिंग से इनकार के चलते शिक्षा विभाग ने अब इसे शीतकालीन अवकाश के बाद ही घोषित करने का फैसला किया है।
दस फरवरी तक शीतकालीन छुट्टियां हैं। इसके बाद पेपर चेक होंगे और फिर रिजल्ट निकलेगा। हालांकि, आरटीई के तहत आठवीं की परीक्षा नहीं होती है। लेकिन विभाग शिक्षा गुणवत्ता के लिए आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की असेसमेंट के लिए मूल्यांकन परीक्षा लेता है।
हर साल 31 दिसंबर को निकलता है रिजल्ट
पेपर एसएसए ने सेट किए और छापने के बाद बोर्ड ने इन्हें बांटा। हर साल शीतकालीन स्कूलों में इस मूल्यांकन परीक्षा का 31 दिसंबर को रिजल्ट घोषित हो जाता है। इस बार विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक छह जिलों के 20 केंद्रों में 70 फीसदी से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग नहीं हो सकी है।
सर्व शिक्षा अभियान के निदेशक घनश्याम चंद ने कहा कि 11 फरवरी के बाद आठवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन फिर शुरू होगा। इसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा।