सब्सिडी तय करने में हुई गड़बड़ी, इतने रुपये महंगा हुआ घरेलू गैस सिलिंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू गैस सिलिंडर की सब्सिडी का हिसाब लगाने में तेल कंपनियों से इस महीने गड़बड़ी हो गई। सब्सिडी की गणना करने में हुई गलती को दुरुस्त करने से अब हिमाचल में घरेलू गैस सिलिंडर 31 रुपये महंगा हो गया है। 118 रुपये की जगह अब 87 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाई जाएगी।
एक अगस्त को सिलिंडर के दाम तय होते समय गैस कंपनियों ने 118 रुपये की सब्सिडी लौटाने की घोषणा की थी, लेकिन अब सब्सिडी में कटौती कर दी गई है। अगस्त में घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर के ज्यादा दाम चुकाने होंगे। तेल कंपनियों ने अगस्त महीने में गैस सिलिंडर के दाम 620 रुपये तय किए हैं। होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग चुकाने होंगे।
ऐसे में घरेलू उपभोक्ताओं को इस माह रसोई गैस सिलिंडर के लिए कुल 670 रुपये देने पड़ेंगे। बता दें कि पहली अगस्त को प्रदेश में जारी हुई गैस पर्चियों में 118 रुपये की सब्सिडी वापस मिलने का उल्लेख किया गया था, लेकिन बैंक खातों में उपभोक्ताओं को 87 रुपये की सब्सिडी ही लौटाई गई। जब इस बाबत लोगों ने स्थानीय गैस एजेंसियों से मामला उठाया तो बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर से पहले सब्सिडी 118 रुपये बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे घटा कर 87 रुपये कर दिया है।
उधर, तेल कंपनियों के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक पहली अगस्त को घोषित हुए सिलिंडरों के दाम के अनुरूप सब्सिडी 118 रुपये बताई गई थी। मुख्यालय से स्पष्टीकरण प्राप्त होते ही सब्सिडी राशि को दुरुस्त कर दिया गया है। अब 87 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाई जाएगी।