फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   84 deaths this week in Himachal-Uttarakhand due to rain

Rain Havoc : बारिश से हिमाचल-उत्तराखंड में इस सप्ताह 84 मौतें और 30 लोग लापता, पंजाब में भी गई चार की जान

Fri, 18 Aug 2023 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/देहरादून/चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/देहरादून/चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 05:52 AM IST
सार

इन दोनों राज्यों में जून महीने से लेकर अब तक 230 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं, इन दोनों राज्यों में इस सप्ताह 84 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में बाढ़-बारिश में चार की जान गई है। 

विज्ञापन
84 deaths this week in Himachal-Uttarakhand due to rain
बचाव अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बारिश तथा भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इन दोनों राज्यों में जून महीने से लेकर अब तक 230 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं, इन दोनों राज्यों में इस सप्ताह 84 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में बाढ़-बारिश में चार की जान गई है। 

विज्ञापन


हिमाचल में भूस्खलन के चलते इस सप्ताह कम से कम 68 लोगों की मौत हुई और करीब 15 लोग लापता हो गए। शिमला के समरहिल क्षेत्र में भारी भूस्खलन के बाद लापता हुए 21 लोगों में से 14 के शव बरामद हो चुके हैं। वहीं, कांगड़ा के फतेहपुर और इंदौरा क्षेत्र में बाढ़ में फंसे 308 लोगों को निकाला गया। आज सवेरे एक बार फिर से राहत कार्य शुरू हो गये हैं। मंडी-कुल्लू और सैंज-औट नेशनल हाईवे सहित 875 सड़कें बंद हैं, व 1200 बस रूट बाधित हैं। प्राकृतिक आपदा से राज्य को 7659.93 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में इस सप्ताह भूस्खलन में 16 लोगों की जान गई और 15 लापता हैं। 
विज्ञापन


ठाकुर की सलाह
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन व बादल फटने से हो रही तबाही पर राजनीति करने की बजाय सबको मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों से राजनीति छोड़ लोगों की मदद पर ध्यान देने की अपील की। केंद्रीय मंत्री बृहस्पतिवार को भारत मंडपम का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे पहले बाढ़ का चलेगा पता
नई दिल्ली। नदियों के किनारे लोगों को अब मोबाइल एप फ्लड वॉच की मदद से 24 घंटे पहले बाढ़ की सटीक सूचना व सात दिन के पूर्वानुमान प्राप्त हो सकेंगे। केंद्रीय जल आयोग ने बृहस्पतिवार को एप की शुरुआत की। यह एप उपग्रह से प्राप्त डाटा का विश्लेषण करेगा। इसमें वास्तविक समय की निगरानी जैसी तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। ब्यूरो


गुुरदासपुर में दो बच्चों और फाजिल्का में दादी-पोते की मौत
पंजाब में गुरदासपुर में बरसाती नाले का पानी देखने गए 13 और 14 साल के दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, फाजिल्का में छत तले दबने से दादी और पोते की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed