{"_id":"668003999de13eb7620acaee","slug":"824-grams-of-opium-recovered-from-a-house-in-rahighat-theog-shimla-news-c-19-sml1001-373032-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ठियोग के रहीघाट में एक घर \nसे 824 ग्राम अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ठियोग के रहीघाट में एक घर से 824 ग्राम अफीम बरामद
विज्ञापन
पुलिस ने ढली, कुफरी, फागू में दी दबिश
2.35 लाख नकदी भी की आरोपी से बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशा तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी है। इस दौरान ठियोग के रहीघाट में पुलिस ने एक घर में दबिश देकर 824 ग्राम अफीम के साथ करीब 2.35 लाख नकदी पकड़ी है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा स्पेशल सेल ने ढली, कुफरी और संधू में दबिश दी। पुलिस के मुताबिक स्पेशल सेल ने एएसआई अंबिलाल की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। रहीघाट में गुप्त सूचना के आधार पर सोहन लाल उर्फ हैप्पी के घर में दबिश देकर 824 ग्राम अफीम के साथ 2,35,650 रुपये नगदी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो वजन मापने की इलेक्टि्रानिक मशीनें भी कब्जे में ली हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा आरोपी के बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस आरोपी के जरिये नशा तस्करों के नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।