{"_id":"5cb4b6efbdec2214222a998d","slug":"81555347183-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से पंजाब के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से पंजाब के व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी क्षेत्र के तहत आने वाले बस्सी गांव में एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार श्री नयना देवी के समीप गांव बस्सी में पंजाब का व्यक्ति सड़क किनारे हैंडपंप से पानी भर रहा था। इसी दौरान पंजाब राज्य के ट्रक नंबर (पीबी02सीआर-9527) ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस के मुताबिक उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी, लेकिन उसे आनंदपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमरीक सिंह (36) तरनतारन के रूप में हुई है।
मृतक की पत्नी राजिंद्र कौर ने पुलिस में दिए बयान में कहा कि वह अपने पति के साथ किसी कार्य को लेकर कहीं जा रहे थे। जब उसका पति गुरु का लाहौर (बस्सी) के पास पानी भरने के लिए उतरा तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसके पति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह सड़क पर जा गिरा। बाद में उसे आनंदपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने हादसे की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।