{"_id":"5ca79545bdec22140f076bda","slug":"81554486597-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गया था परिवार, लाखों के गहने ले उड़े शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी में गया था परिवार, लाखों के गहने ले उड़े शातिर
Mon, 08 Jul 2019 01:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुन्नी विकास खंड की जलोग पंचायत में शातिर घर से लाखों के गहने ले उड़े। नकदी पर भी हाथ साफ किया है। शिकायत के आधार पर सुन्नी पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वारदात के दिन परिवार के सदस्य शाम के समय शादी समारोह में गए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटे तो दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
घर के अंदर गए तो कमरे में रखा सारा समान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। इसमें रखे सोने और चांदी के आभूषण गायब थे। इनकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है। इसके अलावा अलमारी में रखे करीब नौ हजार रुपये भी उड़ा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करने के बाद चोरी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन