फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   गुम्मा परियोजना के पानी सैंपल फेल, मचा हड़कंप

गुम्मा परियोजना के पानी सैंपल फेल, मचा हड़कंप

Mon, 14 May 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
गुम्मा परियोजना के पानी सैंपल फेल, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के लोगों को सप्लाई होने वाले गुम्मा परियोजना के पानी के सैंपल फेल हो गए हैं। संजौली स्थित जल भंडारण टैंक से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह पानी को पीने लायक नहीं है। हालांकि, निगम प्रशासन का कहना है कि पुरानी पाइपलाइन के चलते कई बार पानी के सैंपल खराब आ जाते हैं। संजौली स्थित टैंक में पानी की पूरी क्लोरीनेशन की जाती है और इसके बाद ही शहर भर में इसकी सप्लाई होती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं। निगम ने दस मई को टैंक से सैंपल लिए थे। सोमवार को इसकी रिपोर्ट आई।
इसमें स्पष्ट किया गया है कि यह पानी पीने लायक नहीं है। रिपोर्ट के बाद निगम ने पंपिंग स्टेशन पर ही क्लोरीनेशन सही करने के निर्देश भी दे दिए हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि सैंपल टैंक में पहुंचे पानी के हैं। टैंक में रोजाना क्लोरीनेशन होती है। इसके बाद ही लोगों की इसकी सप्लाई दी जाती है। निगम का दावा है कि टैंक से सप्लाई हो रहे पानी के सैंपल भी लिए गए हैं जो ठीक पाए गए हैं।
विज्ञापन

---
पुरानी पाइपलाइन होने से समस्या
संजौली टैंक में पहुंचने से पहले इस परियोजना का पानी मशोबरा, ढली आदि इलाकों में भी सप्लाई होता है। आशंका है कि कहीं इन इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई तो नहीं हो रही। हालांकि, निगम साफ पानी सप्लाई करने के दावे कर रहा है। इस परियोजना की पाइपलाइन काफी पुरानी है। नई लाइन बिछाने का काम चल रहा है। गुम्मा पंपिंग स्टेशन पर भी क्लोरीनेशन होती है। लेकिन लोहे की पुरानी जंग लगी पाइप से संजौली पहुंचने तक कई बार पानी गंदा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शहर की दूसरी बड़ी परियोजना
यह गिरि के बाद दूसरी बड़ी परियोजना है। शहर को रोजाना 10 से 15 एमएलडी पानी की सप्लाई इस परियोजना से मिलती है। शहर में इससे पहले राजभवन और आईजीएमसी के टैंक समेत कई बावड़ियों के सैंपल फेल हो चुके हैं।

---
टैंक से लिए पानी के सैंपल फेल
संजौली स्थित टैंक से लिए गए पानी के सैंपल फेल हुए हैं। लेकिन इस टैंक में क्लोरीनेशन और ट्रीटमेंट के बाद ही लोगों को पानी की सप्लाई दी जाती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं, घरों में आ रहा पानी स्वच्छ है।
विजय गुप्ता, निगम अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed