{"_id":"59f0c5374f1c1bc1678b760e","slug":"81508951351-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने किया एडीएम का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने किया एडीएम का घेराव
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। एबीवीपी की महानगर इकाई ने मतदाता जागरण अभियान के लिए एडीएम से अनुमति न मिलने पर उनका घेराव किया। शिमला महानगर मंत्री संजीव शर्मा ने कहा कि उनका संगठन शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में आम लोगों को जागरूक करने के लिए 27 अक्तूबर से जागरूकता अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि जब वह गत दिवस अनुमति लेने को एडीएम के पास गए तो पहले उन्होंने हां कर दी लेकिन जब अनुमति पत्र पर साइन करवाने गए तो उन्होंने इंकार कर दिया। संजीव का आरोप है कि एडीएम किसी के कहने पर और चुनाव में किसी विशेष उम्मीदवार को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस अभियान का मकसद अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए मतदान केंद्र पहुंचाना है। शिमला नगर मंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में बेरोजगारी, अराजकता, व्यापारीकरण और बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर रहे। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के लिए एडीएम ने अनुमति नहीं दी है, जिसके चलते एबीवीपी कार्यकर्ताओं को उनका घेराव करना पड़ा। घेराव करने पहुंचे एबीवीपी नेताओं में गौरव अत्रि, संजीव शर्मा, राहुल, दीपक, योगराज और प्रांत संगठन मंत्री कौल नेगी आदि नेता भी शामिल रहे। नगर इकाई सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि घेराव के बाद एडीएम ने जत्थे की सशर्त अनुमति दे दी, जिसमें उन्होंने जत्थे में इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ी की आरसी देकर आवेदन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि एडीएम ने संबंधित आरओ को भी अनुमति देने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन