फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हार के डर से कांग्रेसी नेताओं को गले लगा रही भाजपा : कांग्रेस

हार के डर से कांग्रेसी नेताओं को गले लगा रही भाजपा : कांग्रेस

Tue, 17 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
हार के डर से कांग्रेसी नेताओं को गले लगा रही भाजपा : कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता पवन कौशल ने कहा कि पंजाब गुरदासपुर की लोकसभा की सीट में उपचुनाव बड़े अंतराल से कांग्रेस पार्टी के जीतने के बाद से साफ पता चलता है कि मोदी लहर की हवा निकल चुकी है। यही कारण है कि आज प्रदेश में भी भाजपा को मजबूर होकर कई कांग्रेसी नेताओं के साथ संपर्क साधना पड़ रहा है। भाजपा के केंद्रीय शीर्ष नेताओं को भाजपा के नेतृत्व वाले प्रदेश नेताओं से विश्वास नहीं है। कांग्रेस पार्टी के ऊपर भाजपा के नेता आरोप लगाते नहीं हटते थे, आज उन्हें अपना बनाकर लोगों को क्या समझाना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश में मिशन रिपीट के चलते भाजपा पूरी तरह हिल गई है, तभी तो मजबूरन भाजपा के नेतृत्व को कांग्रेस विधायकों से संपर्क साधने को मजबूर है। विकास के दम पर कांग्रेस फिर प्रदेश में सरकार बनाकर वापसी कर रही है। कौशल ने कहा भाजपा की लोकसभा सीट पंजाब में भी हवा निकल गई अब इन्हें यह डर सता रहा है और मजबूरी बस कांग्रेस नेताओं को गले लगाकर चुनाव मैदान में उतारने के लिए तैयारी कर रहे हैं। जिला बिलासपुर में कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है, यहां भी भाजपा पंजाब में हुई उपचुनाव लोकसभा की सीट की तरह बुरी तरह हारेेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों का फायदा लेने के लिए गुड़िया कांड को रंग देने की कोशिश की गई थी। मगर दो महीने से अधिक समय होने के बावजूद भी सीबीआई को उच्च न्यायालय की बार-बार फटकार के बाद कुछ खास नहीं कर पाई है। जबकि कांग्रेस पार्टी किसी भी आरोपी को बचाना नहीं चाहते थी बल्कि आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए सख्त कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed