फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   81 hectare land for Central University campus in Dehra

देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर के लिए मिली 81 हेक्टेयर भूमि

Tue, 15 Jun 2021 12:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Jun 2021 12:33 PM IST
सार

देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय को 81 हेक्टेयर वन भूमि और 34 हेक्टेयर गैर वन भूमि मिली है। इसमें 34 हेक्टेयर गैर वन भूमि 2016-2017 को विवि को सौंप दी गई थी। 34 हेक्टेयर जमीन वन विभाग के तहत आ रही थी। इसे क्लीरेंस मिलने में समय लग रहा था।

विज्ञापन
81 hectare land for Central University campus in Dehra
केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा में परिसर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से देहरा में विवि को मंजूर हुई 81 हेक्टेयर वन भूमि का कब्जा विवि प्रशासन को मिल गया है। सोमवार को वन विभाग और विवि प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जमीन के कागजात विवि को सौंपे गए। विवि प्रशासन ने जल शक्ति विभाग के देहरा रेस्ट हाउस में वन विभाग के अधिकारियों के साथ संबंधित भूमि की जानकारी हासिल की। केंद्रीय विवि देहरा की भूमि का नक्शा भी देखा। काफी लंबे समय से विवि परिसर निर्माण की जद्दोजहद चली। करीब 11 साल से अधिक समय से विवि प्रशासन इसके लिए प्रयासरत रहा। देहरा में विवि को 81 हेक्टेयर वन भूमि और 34 हेक्टेयर गैर वन भूमि मिली है।

विज्ञापन


इसमें 34 हेक्टेयर गैर वन भूमि 2016-2017 को विवि को सौंप दी गई थी। 34 हेक्टेयर जमीन वन विभाग के तहत आ रही थी। इसे क्लीरेंस मिलने में समय लग रहा था। अब वन विभाग की फाइनल क्लीरेंस मिलते ही केंद्र और राज्य सरकार ने विवि प्रशासन को परिसर निर्माण के लिए जमीन के कागजात सौंप दिए हैं। विवि के कुलपति डॉ. रोशन लाल शर्मा ने कहा कि यह विवि के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसके लिए विवि के सभी कर्मचारी और अधिकारी बधाई के पात्र हैं। स्थानीय प्रशासन से लेकर राज्य और केंद्र सरकार का काफी सहयोग रहा। अब विवि प्रशासन जल्द परिसर निर्माण के लिए कदम उठाएगा। विवि के कुलसचिव हेमराज ने सांसद अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। वन विभाग देहरा के अधिकारी डॉ. आरके डोगरा, एसडीएम धनबीर ठाकुर और देहरा के विधायक होशियार सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed