फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   80 workers including former Sadar Block Congress President join BJP

Mandi: पूर्व सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समेत 80 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Tue, 18 Oct 2022 10:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Oct 2022 10:54 PM IST
सार

मंगलवार को पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समेत 80 के करीब कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। सभी पहले ही कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। अब इन्होंने आधिकारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

विज्ञापन
80 workers including former Sadar Block Congress President join BJP
आश्रय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटे आश्रय शर्मा के कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सदर मंडी के विधायक उनके पिता अनिल शर्मा ने सुखराम समर्थक भी साध लिए हैं। मंगलवार को पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समेत 80 के करीब कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। सभी पहले ही कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। अब इन्होंने आधिकारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। निजी होटल में आयोजित भाजपा मंडल मंडी की बैठक के दौरान कांग्रेस के बागी नेताओं और उनके समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा। सदर विधायक अनिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, बीडीसी सदस्य, पूर्व प्रधान आदि हैं। बैठक में मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर मौजूद रहे। अपने संबोधन में अनिल शर्मा ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया और सभी से एकजुट हो कर भाजपा की जीत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


अगर कौल साथ देते तो पंडित सुखराम होते सीएम
अनिल शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक कांग्रेस को नेता जो पड़ोसी भी हैं और खुद को कांग्रेस का वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री का दावेदार बताते हैं। हैरत है कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरों में वह कहीं भी नहीं टिकते न दिखते हैं। अनिल ने कहा कि अगर कौल सिंह साथ देते तो बहुत पहले मंडी से सीएम पंडित सुखराम बन सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed