फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   80 tonnes of bars stolen from Himuda's store in Sanjauli

अब हिमुडा के स्टोर से चार लाख का सरिया चोरी

Thu, 03 Feb 2022 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
80 tonnes of bars stolen from Himuda's store in Sanjauli
शिमला। बर्फबारी के बीच राजधानी में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। शहर में लगातार दूसरे दिन चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। शातिर इस बार हिमुडा के स्टोर में सेंधमारी कर करीब 80 टन सरिया चोरी कर ले गए हैं। इसकी कीमत लाखों रुपये में है। कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उपनगर संजौली में हिमुडा के स्टोर में सेंधमारी हुई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक शातिरों ने 30 जनवरी की रात वारदात को अंजाम दिया। सरिया एवं स्टील निर्माण कार्य के लिए साइट पर रखा था। पुलिस के मुताबिक जिस समय चोरी हुई, उस दौरान साइट पर कोई भी सामान की देखरेख में नहीं था। इस दौरान साइट पर कर्मचारी गए तो देखकर हैरान रह गए। बाहर रखा करीब 80 टन सरिया एवं स्टील का सामान गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल, ढली थाना पुलिस शातिरों की पकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द की शातिर सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन

शातिर सक्रिय, दोनों साइट पर नहीं थे चौकीदार
बीते कल बैम्लोई स्थित सीपीआरआई के स्टोर से शातिर पानी के 40 मीटर और कबाड़ चोरी कर ले गए थे। इस मामले की भी पुलिस जांच कर रही है। लेकिन, अभी तक आरोपी पकड़ से बाहर हैं। वहीं, ढली क्षेत्र में भी शातिरों ने सरकारी स्टोर में सेंधमारी की है। वारदात के समय दोनों स्टोरों पर देखरेख में कोई नहीं था। इससे साफ जाहिर है कि शातिर शहर में निर्माण कार्य के स्टोरों को टारगेट कर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed