फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   80 percent parking for shimla residents at shimla city.

शिमला के लोगों के लिए रिजर्व होगी 80 फीसदी पार्किंग

Sun, 21 Feb 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 21 Feb 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
80 percent parking for shimla residents at shimla city.

शहर में एमसी की पार्किंग में स्थानीय लोगों को अब 80 फीसदी कोटा मिलेगा। पहले यह 30 फीसदी था। नगर निगम ने निगम की वित्त संविदा और योजना समिति की बैठक में नई पार्किंग नीति को मंजूरी दी। बैठक नगर निगम के महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को हुई।

विज्ञापन


नई नीति के तहत सड़क किनारे येलो लाइन पर पार्किंग की नई दरें तय करने के साथ ही अधिक पार्किंग फीस वसूलने पर सीधे ठेका रद्द किए जाने का प्रावधान किया गया। निगम की पार्किंगों में स्थानीय लोगों के लिए जो पहले 30 फीसदी जगह आरक्षित होती थी, उसे 80 फीसदी किया गया। पार्किंग ठेके को एक के बजाय तीन साल करने को भी मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


बैठक में हाउस टैक्स की दरों में बढ़ोतरी पर कोई फैसला नहीं हो सका। इसके लिए नौ मार्च को पुन: बैठक बुलाने और इसमें समिति के सदस्यों के अलावा अन्य पार्षदों को भी शामिल कर चर्चा करने का निर्णय हुआ। इसी के बाद हाउस टैक्स की नई दरें निर्धारित की जाएंगी। उम्मीद है कि लोगों को राहत दी जा सकती है। बैठक में पार्षद अनूप, शशी शेखर व नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों और रास्तों की होगी मरम्मत

मार्ग एवं भवन विभाग के तहत शहर की सड़कों पर तारकोल, पैचवर्क इत्यादि के कार्य के लिए राशि 156.68 लाख के अस्टीमेट, शांकली में सत्यम बिल्डिंग से आगे आरसीसी नाले का निर्माण के लिए 6,64,300 का एस्टीमेट, लालवंती मार्ग कर्व से माया ठाकुर निवास तक एमसी पाथ निर्माण और रेलिंग लगाने को 5,09000 के अस्टीमेट को हरी झंडी दी गई।

नालागढ़ से काला निवास रास्ते चैकर्ड टाइल्ज व रेलिंग को 5,34,200, 12.13 लाख की लागत का एंबुलेंस रोड को मंजूर किए गए। इसके अतिरिक्त ओकओवर से राज भवन तक की सड़क पर तारकोल बिछाने को 14.71 लाख के एसटीमेट को भी मंजूरी दी गई। का अनुमान पत्र स्वीकृत हुआ है। हिमगिरी कालोनी से सब्जी मंडी ढली तक तारकोल बिछाने के कार्य के लिए राशि 8.02 लाख का अनुमान पत्र पारित, एमसी बिल्डिंग, डीसी आफिस कांप्लेक्स में सरल सेंटर के निर्माण के लिए राशि 5.36 लाख पारित किए गए।

बैठक में इन विकास कार्यों को भी मिली मंजूरी

नगर निगम की एफसी एंड पीसी बैठक में कई विकास संबंधित कार्यों को भी मंजूरी मिली। इनमें जल विभाग की सीवरेज लाइनें बिछाने के कार्य, शिवालिक इनक्लेव पंथाघाटी, पट्टी नाला से शक्ति विहार (पार्ट-1 व पार्ट -2 अनुमान पत्र) तक 20 लाख के अनुमान पत्र पारित किए गए। शंकरी हाउस से चलौंटी तक सीवरेज लाइन बिछाने को 7.07 लाख रुपये का अनुमान पत्र पारित, दीपक काटेज गाहन से मेन होल तक व काल्टा निवास से चंदेल निवास संजौली तक सीवरेज लाइन बिछाने के लिए राशि 9.60 लाख का अस्टीमेट को मंजूरी दी गई।


आईसीआईसीआई बैंक से एमसी मेन होल तक व नजदीक गंगा राम आरा मशीन तक सीवरेज लाइन बिछाने बारे को 11.89 लाख का अनुमान पत्र पारित, रैना हाउस वाया कौंडल निवास सेक्टर-4 रझाणा से बड़ा गावं तक (पार्ट -1 , 2 व 3 के एस्टीमेंट को) सीवरेज लाइन बिछाने के लिए राशि 46.77 लाख का अस्टीमेट, चरनजी लाल गुप्ता हाउस से राजटा निवास नजदीक आईपीएच मेन होल दुर्गा मंदिर कॉलोनी तक सीवरेज लाइन बिछाने के लिए राशि 5.63 लाख का अस्टीमेट मंजूर किया गया। कैथू बाजार में शौचालय के निर्माण के लिए राशि 10.74 लाख के तैयार अस्टीमेट को मंजूरी दी गई।

पार्किंग की ये दरें की हैं निर्धारित
समय घंटों में===फोर व्हीलर
===दोपहिया वाहन
0-2==========10 रुपये=======5 रुपये
0-4==========15 रुपये=======5 रुपये
0-6==========20 रुपये======10 रुपये
0-12=========25 रुपये=======15 रुपये
मासिक========600 रुपये======300 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed