फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   78 lakhs Gold stolen from jewellery store in kangra himachal

सुनार की दुकान से 78 लाख का सोना चोरी, सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी गायब

Tue, 19 Mar 2019 08:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
78 lakhs Gold stolen from jewellery store in kangra himachal

पपरोला बाजार में सुनार की दुकान से अज्ञात चोर 78 लाख की कीमत के गहने उड़ा ले गए। इतना ही नहीं, चोर सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए हैं। शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने डीएसपी प्रताप ठाकुर के नेतृत्व में घटनास्थल का दौरा किया।

विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पपरोला स्थित वर्मा ज्यूलर्स के मालिक सुधीर वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह जब उन्होंने दुकान का शटर उठाया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


सेफ खुली पड़ी थी। दुकान के पीछे के शटर के ताले भी लगे हुए थे। जब छानबीन की तो पता चला कि चोर डेढ़ किलो सोना और पांच किलो चांदी चुरा ले गए हैं। घटना में चोर सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए हैं, जबकि सेफ के ताले भी गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पपरोला बाजार बंद रहता है, लेकिन होली महोत्सव के चलते देर रात तक बाजार में रौनक रही, जबकि चौकीदार सुबह पांच बजे तक अपनी ड्यूटी करता है। डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed