फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   76 lakh rupee seized in mandi at police check post

पुलिस नाके पर पकड़े गए 76 लाख रुपये, कंपनी ने दिया ये तर्क

Sat, 12 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 12 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
76 lakh rupee seized in mandi at police check post

सुंदरनगर के पास धनोटू में एक लग्जरी कार से पकड़े गए 76 लाख रुपये हिमालयन स्की रोप-वे कंपनी सोलंग के हैं। हिमालयन कंपनी सोलंग रोप-वे समेत कई हाइड्रो प्रोजेक्ट भी बना चुकी है। वर्तमान में कंपनी ने रोहतांग रोप-वे का टेंडर लिया है। करीब 400

विज्ञापन


करोड़ के इस प्रोजेक्ट का काम अभी शुरू होना बाकी है। इससे पहले भी कंपनी विवाद में रह चुकी है। सोलंग रोप-वे का एंटरटेनमेंट टैक्स छूट के चलते नहीं भरा गया था, जबकि छूट खत्म हो चुकी थी। हालांकि, बाद में कंपनी ने आबकारी एवं कराधान विभाग से किस्तों में टैक्स भरने की गुहार लगाई थी। 

विज्ञापन

कंपनी का तर्क, पूरी तरह से वैध हैं रुपये

76 lakh rupee seized in mandi at police check post

करीब 50 लाख के एंटरटेनमेंट टैक्स मामले में विभागीय छानबीन के बाद कंपनी ने तीन किस्तों में टैक्स भरा है। सुंदरनगर में पकड़ी गई धनराशि को लेकर कंपनी प्रतिनिधि ने बताया कि धनोटू में पकड़ा गया पैसा बैंक में जमा करवाने के लिए ले जाया जा रहा था। रुपये संबंधी सभी दस्तावेज कंपनी के पास हैं।

रुपये संबंधी टैक्स असेसमेंट भी हुआ है। आयकर विभाग समेत अन्य विभागों की ओर से मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रतिनिधि ने बताया कि यह पैसा कंपनी कारोबार से जनरेट हुआ है और पूरी तरह से वैध रुपये हैं। करेंसी बंद होने के बाद बैंक में जमा करवाने के लिए धनराशि ले जाई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed