फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   76.50 crore rupee will spent on ropeway in Chintpurni shaktipeeth

Una News: चिंतपूर्णी में रोपवे पर खर्च होंगे 76.50 करोड़ रुपये, एक घंटे में 700 यात्रियों की आवाजाही होगी

Wed, 01 Nov 2023 10:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Nov 2023 10:14 AM IST
सार

चिंतपूर्णी मंदिर में इस रोपवे से भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी। श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी यह रोपवे आकर्षण का केंद्र रहेगा।

विज्ञापन
76.50 crore rupee will spent on ropeway in Chintpurni shaktipeeth
रोपवे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऊना जिला में स्थित विश्वविख्यात चिंतपूर्णी मंदिर के लिए रोपवे निर्माण पर 76.50 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। लगभग 1.1 किलोमीटर लंबे इस रोपवे का कार्य जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस रोप-वे से दोनों ओर एक घंटे में करीब 700 यात्रियों की आवाजाही होगी।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी यह रोपवे आकर्षण का केंद्र रहेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कहना है कि चिंतपूर्णी मंदिर प्रदेश का प्रमुख शक्तिपीठ है। इस मंदिर को बाबा माईदास भवन पार्किंग से सिंगल लेन सड़क से जोड़ा गया है। नवरात्र के अलावा अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान भारी भीड़ और यातायात जाम के कारण श्रद्धालुओं और सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


इन समस्याओं के समाधान के लिए रोपवे बनाने का फैसला लिया गया है। चिंतपूर्णी मंदिर में इस रोपवे से भीड़ नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकार ने हिमाचल में प्रतिवर्ष 5 करोड़ पर्यटकों के आगमन का लक्ष्य तय किया है। धार्मिक पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed