फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   75,00 pensioners of HRTC did not get pension even on 29th October

Shimla News: एचआरटीसी के 75,00 पेंशनरों 29 अक्तूबर को भी नहीं मिली पेंशन

Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
75,00 pensioners of HRTC did not get pension even on 29th October
सरकार ने 28 तक पेंशन देने का किया वादा
विज्ञापन

धनतेरस बीती, अब दिवाली भी फीकी न रह जाए : चौहान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली त्योहार को लेकर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को प्रदेश सरकार ने 28 अक्तूबर को वेतन तथा पेंशन जारी करने का एलान किया था लेकिन एचआरटीसी के 75,00 पेंशनरों को 29 अक्तूबर की शाम तक भी पेंशन नहीं मिली। सरकार के इस सौतेले रवैये से एचआरटीसी पेंशनर में मायूसी है। 29 अक्तूबर को शाम को भी पेंशनर एक दूसरे को फोन करके पेंशन के आने के बारे में जानकारी लेते रहे।


हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन के प्रधान राजेंद्र ठाकुर और प्रेस सचिव देवेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार के एलान से पेंशनरों को उम्मीद थी कि इस बार वह दिवाली अच्छे से मना सकेंगे लेकिन इसके बावजूद उनके खातों में पेंशन नहीं आई है। बताया कि इससे प्रदेशभर के हजारों पेंशनरों में निराशा है। पेंशन के इंतजार में धनतेरस तो निकल गई है लेकिन अगर ऐसा ही रहा तो हजारों पेंशनरों की दिवाली भी फीकी रह जाएगी। गौैरतलब है कि एचआरटीसी के पेंशनर लंबे समय से पहली तारीख को पेंशन देने की बात करते आए हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी यह मांग पूरी नहीं हो रही है। दिवाली के उपलक्ष्य पर पेंशनरों को उम्मीद थी कि उनकी पेंशन समय पर आ जाएगी लेकिन इस बार भी अभी तक पेंशनरों को निराशा ही हाथ लगी है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें प्रदेशभर से पेंशनर फोन करके पेंशन के बारे में जानकारी मांगते रहे। इसके अलावा लोग बैंकों में भी पेंशन के आने की जानकारी मांगते रहे लेकिन शाम तक भी पेंशन खातों में नहीं पहुंची है। उन्होंने सरकार से हजारों पेंशनरों को दिवाली से पहले पेंशन जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article