{"_id":"5c546a05bdec224e0121d57a","slug":"75-thousand-govt-employees-relieved-from-union-govt-budget-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 हजार सरकारी कर्मचारियों को केंद्रीय बजट से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 हजार सरकारी कर्मचारियों को केंद्रीय बजट से राहत
Sat, 02 Feb 2019 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय अंतरिम बजट में आयकर छूट की सीमा को 2.50 लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने पर कर्मचारी महासंघ ने इसे ऐतिहासिक बताया है। इससे सूबे के 75 हजार वेतन भोगियों को एकमुश्त इतनी बड़ी राहत मोदी सरकार ने दी है।
विज्ञापन
महासंघ के संयोजक विनोद कुमार ने कहा कि 2004 के बजट में आयकर छूट में मिलने वाली स्टैंडर्ड डिडक्शन बंद कर दी थी। इसे मोदी सरकार ने पिछले साल के बजट में 40,000 रुपये की छूट दी, जो वर्तमान बजट में बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है।
विज्ञापन
स्टैंडर्ड डिडक्शन का मामला कर्मचारी परिसंघ के नेताओं ने 2017 में वित्त मंत्री अरुण जेटली केध्यान में लाया था। मध्य वर्गीय कर्मचारी 5,000 से 15,000 रु पये तक अपनी बचत कर पाएगा, क्योंकि 1.50 लाख बचत राशि के साथ 7.00 लाख तक आय वाले कर्मचारी आयकर दायरे से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विनोद कुमार ने रिटायरमेंट ग्रेच्युटी को 10 से बढ़ाकर 20 लाख करने को सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए तोहफा बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 21 हजार तक वेतन पाने वाले मजदूर और कर्मचारियों को सालाना 7,000 रुपये बोनस का राहत भरा फैसला किया है।
राष्ट्रीय पेंशन योजना के अंतर्गत सरकारी अंशदान को 10 से 14 प्रतिशत तक करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतनमान में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर देश के हर वर्ग को बड़ी राहत और तोहफे दिए हैं।