फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   741 Pre Primary Schools of Himachal will be made smart, special funding will be done under Star Project

Pre Primary Schools: स्मार्ट बनेंगे हिमाचल के 741 प्री प्राइमरी स्कूल, स्टार प्रोजेक्ट के तहत होगी विशेष फंडिंग

Fri, 01 Jul 2022 11:54 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Jul 2022 11:54 AM IST
सार

प्री-प्राइमरी सरकारी स्कूलों में स्टार प्रोजेक्ट का कार्य शुरू हो चुका है। वर्ल्ड बैंक ने सरकारी स्कूलों का चयन कर इसे स्टार योजना में शामिल किया है। इन स्कूलों में प्री नर्सरी को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
741 Pre Primary Schools of Himachal will be made smart, special funding will be done under Star Project
सरकारी स्कूल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी स्कूलों की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सुविधाएं देने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत 741 प्री प्राइमरी स्कूलों को स्टार प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। प्रोजेक्ट के तहत प्री प्राइमरी स्कूलों को मजबूत किया जाएगा। बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक कंप्यूटर सिस्टम लगाए जाएंगे। शिक्षकों के प्रशिक्षण केंद्र आधुनिक किए जाएंगे। शिक्षकों की ट्रेनिंग में बदलाव किया जाएगा। इन स्कूलों को प्रोजेक्ट के तहत विशेष फंडिंग होगी। योजना में अकेले सोलन से 371 स्कूल चयनित किए गए हैं। प्री-प्राइमरी सरकारी स्कूलों में स्टार प्रोजेक्ट का कार्य शुरू हो चुका है। वर्ल्ड बैंक ने सरकारी स्कूलों का चयन कर इसे स्टार योजना में शामिल किया है।

विज्ञापन


इन स्कूलों में प्री नर्सरी को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के साथ उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी। स्कूल भवन के निर्माण समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। स्टार प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों का बजट स्कूलों पर खर्च किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत बजट मिलने के साथ स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं और छात्रों को पढ़ाई के लिए ऑनलाइन मैटीरियल दिया जाएगा। उधर, डाइट सोलन के प्रिंसिपल एवं समग्र शिक्षा के जिला प्रभारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि स्टार प्रोजेक्ट से स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता समेत स्कूल भवनों का भी विकास होगा। इस वर्ष इस योजना के तहत प्रदेश के 741 में से सोलन के 371 स्कूलों का चयन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed