{"_id":"5c1b467ebdec2256bf2a4567","slug":"74-new-doctors-appointed-in-tribal-area-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को मिले 74 नए डॉक्टर, जनजातीय क्षेत्रों में होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को मिले 74 नए डॉक्टर, जनजातीय क्षेत्रों में होंगे तैनात
Thu, 20 Dec 2018 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने वॉक इन इंटरव्यू के बाद 74 एमबीबीएस डॉक्टरों को तैनाती दे दी है। ये डॉक्टर दस दिन के भीतर जनजातीय क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ज्वाइनिंग देंगे। सरकार को 350 डॉक्टर भर्ती करने हैं। अब जनवरी 2019 में कमीशन के तहत डॉक्टरों के पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
यही नहीं, प्रदेश सरकार फार्मासिस्ट और नर्सों की तैनाती बैचवाइज करने जा रही है। नर्सों के पदों को भरने के लिए आरएंडपी नियमों को बदला जा रहा है जबकि फार्मासिस्टों के पदों को बैचवाइज भरने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का मानना है कि स्वास्थ्य विभाग में काफी समय से रिक्त पदों को नहीं भरा गया था। सरकार ने दावा किया है कि दो महीने के भीतर डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की भर्ती होगी ताकि प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि स्वास्थ्य निदेशालय में वॉक इन इंटरव्यू हो चुके हैं। 74 नए डॉक्टरों का चयन कर लिया गया है। 10 दिन के भीतर ये डॉक्टर स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं देना शुरू कर देंगे। साथ ही फार्मासिस्ट और नर्सों के पदों को भी बैचवाइज भरे जाने की तैयारी है।