फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   72 seater aircraft will be able to land at Jubbarhatti Airport, plan to increase runway length by 300 meters

हिमाचल: जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर उतरेंगे 72 सीटर विमान, रनवे की लंबाई 300 मीटर बढ़ाने की योजना

Tue, 07 Nov 2023 12:08 PM IST
Krishan Singh सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Nov 2023 12:08 PM IST
सार

। एयरपोर्ट विस्तार के लिए बनाई तकनीकी टीम ने इसके लिए रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भेजी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद हवाई पट्टी के विस्तार का कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
72 seater aircraft will be able to land at Jubbarhatti Airport, plan to increase runway length by 300 meters
जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट शिमला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई पट्टी की लंबाई एक तरफ 300 मीटर बढ़ाई जाएगी। जरूरत के अनुसार पट्टी को चौड़ा भी किया जाएगा। एयरपोर्ट विस्तार के लिए बनाई तकनीकी टीम ने इसके लिए रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भेजी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद हवाई पट्टी के विस्तार का कार्य शुरू किया जाएगा। बीते सप्ताह तकनीकी टीम ने एफसीए के नोडल अधिकारी संजय सूद की अध्यक्षता में जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट का दौरा किया था।
विज्ञापन


टीम ने एयरपोर्ट रनवे-टर्मिनल का मुआयना किया और रिपोर्ट तैयार कर ली है। टीम के अनुसार बड़े जहाजों को उतारने के लिए हवाई पट्टी की लंबाई और चौड़ाई बढ़ानी होगी। एयरपोर्ट के विस्तार और सुधार के बाद प्रदेश में पर्यटन को भी पंख लगेंगे। लंबे अर्से से यहां पर उड़ानें इसलिए सही तरीके से नहीं चल पा रही हैं, क्योंकि यहां हवाई पट्टी छोटी है। विस्तार के बाद यहां पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। शिमला से जुब्बड़हट्टी की सड़क से दूरी लगभग 24 किलोमीटर है।
विज्ञापन


ये दिए सुझाव
हवाई पट्टी के साथ सोलन वन मंडल की जमीन आती है, ऐसे में तकनीकी टीम ने जो रिपोर्ट तैयार की है उसमें वन मंडल ने यहां पर दो तरह से पट्टी के विस्तार का सुझाव दिया है। पहला सुझाव यहां पर जमीन को समतल करके विस्तार करने का दिया है। दूसरे सुझाव के तहत खाई की तरफ मिट्टी का भरान कर विस्तार किया जा सकेगा। तकनीकी टीम दोनों विकल्पों पर काम करने के लिए तैयार है। हालांकि, अंतिम मंजूरी डीजीसीए की ओर से ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लंबाई बढ़ने पर 72 सीटर जहाज कर सकेंगे लैंड

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के विस्तार के बाद प्लान तैयार किया जा रहा है। मौजूदा समय में रनवे की लंबाई करीब 1200 मीटर है, जबकि इसे 1500 मीटर करने का प्लान है। अभी यहां पर 42 सीटर जहाज उतारे जा रहे हैं, जबकि लंबाई बढ़ाने के बाद 72 सीटर जहाज लैंड कर सकेंगे।

जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के विस्तार के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। यहां लंबाई और चौड़ाई बढ़ाने की जरूरत है। एक तरफ से 300 मीटर तक लंबाई आसानी से बढ़ाई जा सकेगी। इस काम में वन विभाग पूरा सहयोग करेगा। तकनीकी टीम ने रिपोर्ट में दो सुझाव दिए हैं। रिपोर्ट डीजीसीए को भेजी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। -संजय सूद, एफसीए नोडल अधिकारी वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed