फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ढांडा में कचरे का पहाड़ देख दंग रह गए मेयर-अफसर

ढांडा में कचरे का पहाड़ देख हैरान रह गए मेयर-अफसर, मंगानी पड़ी जेसीबी

Sat, 24 Nov 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 24 Nov 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
ढांडा में कचरे का पहाड़ देख दंग रह गए मेयर-अफसर

राजधानी के प्रवेशद्वार ढांडा में शुक्रवार को सफाई अभियान चलाने पहुंचे मेयर और जिला प्रशासन के अधिकारी यहां कचरे का पहाड़ देखकर दंग रह गए। कचरा उठाने के लिए जब लोग कम पड़ गए तो जेसीबी और रोबोट मंगाने पड़े। सुबह दस बजे मेयर कुसुम सदरेट, डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, एसडीएम ग्रामीण नीरज गुप्ता, नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलाने ढांडा पहुंचे। ढांडा चायली पंचायत में आता है और यहां कूड़ा उठाने की सुविधा नहीं है। कचरा न उठने की यहां से काफी शिकायतें आ रही थीं।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे मेयर और अधिकारी गंदगी देख हैरान हो गए। अभियान शुरू किया तो पंचायत के लोग, ढांडा बाजार के कारोबारी भी मदद के लिए पहुंच गए। देर शाम तक चले अभियान के दौरान यहां से करीब 40 टन कचरा बरामद किया गया।
विज्ञापन


नगर निगम के आधा दर्जन ट्रक लद गए जिनसे कचरा भरयाल कूड़ा संयंत्र पहुंचाया गया। अभियान में टुटू पार्षद विवेक शर्मा, पंचायत प्रधान मीरा ठाकुर, बीडीसी सदस्य जोगेंद्र सिंह, निगम स्वास्थ्य अधिकारी सुरेखा चोपड़ा और जतोग कैंटोनमेंट बोर्ड से कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नहीं खड़ा होगा पहाड़, निगम उठाएगा कचरा
महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि इलाके में नियमित सफाई करने को कहा है। कचरा उठाने में नगर निगम सहयोग करेगा। कहा कि शहर के साथ लगती पंचायतों के प्रधान यदि कचरे के निपटान में मदद चाहते हैं तो वे मेयर ऑफिस में आकर मिल सकते हैं। उन्होंने मौके पर जालियां लगाने को भी कहा है ताकि लोग जंगल में कचरा न फेंक सके। कारोबारियों को डस्टबिन रखने की भी अपील की है।


इन इलाकों में भी अभियान की जरूरत
शहर के साथ लगते इलाकों ब्योलिया, मैहली, मल्याणा, शोघी आदि में भी ऐसे अभियान चलाने की जरूरत है। निगम क्षेत्र से बाहर होने के चलते यहां कूड़ा उठाने की सुविधा नहीं है। शिमला के प्रवेश द्वार पर बसे इन सभी बाजारों के साथ कचरे के पहाड़ खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed