{"_id":"5bdf2c08bdec226950360be8","slug":"71541352456-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, गांव के लिए पेयजल योजना तो बनी है, पर सुचारु नहीं की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, गांव के लिए पेयजल योजना तो बनी है, पर सुचारु नहीं की गई
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। साहब! गांव के लिए पेयजल योजना तो बनी है लेकिन इसे सुचारु नहीं किया गया है। इससे पानी का बंदोबस्त करने में बड़ी परेशानी होती है। यह समस्या हुक्म चंद निवासी कलाऊ ने मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के समक्ष रखी। सुंदरनगर के निहरी में रविवार को आयोजित जनमंच में क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याओं से परिवहन मंत्री को रू-ब-रू करवाया। हुक्म चंद ने बताया कि पेयजल योजना में लाइनें भी बिछा दी हैं। सोर्स पर बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया है। इससे पानी न मिलने से दिक्कतें पेश आ रही है। इस पर मंत्री गोविंद सिंह ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्हें लताड़ गई और जल्द योजना को शुरू करने के निर्देश दिए।
निहरी में छठे जनमंच का आयोजन किया गया। इसमें 218 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि पूर्व जनमंच चरण में 15 पंचायतों से कुल 338 शिकायतें और मांगें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 197 का निपटारा कर दिया गया है। पूर्व जनमंच चरण में सुंदरनगर उपमंडल के सभी विभागों की ओर से 168 शिविर लगाए गए। राजस्व से संबंधित 175 प्रमाणपत्र, 56 इंतकाल, कृषि विभाग द्वारा 2099 मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 755 मृदा नमूने, पशुपालन विभाग द्वारा 2114 पशुओं का पंजीकरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 7,136 डिजिटल राशन कार्ड, बागवानी विभाग द्वारा 345 उद्यान कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर स्थानीय विधायक राकेश जंवाल, एसडीएम राहुल चौहान सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
कमरूनाग को ईको टूरिज्म में शामिल करने की घोषणा
गोविंद ठाकुर ने कहा कि निहरी में पहाड़ी शैली का पांच कमरों का विश्राम गृह बनाया जाएगा। कमरूनाग को ईको टूरिज्म में शामिल करने की घोषणा की। कमरूनाग जाने वाले लोगों को लिए शौचालय, रहने व खाने पीने की व्यवस्था की जाएगी। निहरी में हैलीपेड बनाने के लिए 10 बीघा भूमि का चयन करने के भी प्रशासन को निर्देश दिए।
विज्ञापन
........
इन्होंने भी रखी अपनी समस्याएंएं
रोहांड़ा निवासी तिखलू राम ने रोहांड़ा में वेटरनरी डिस्पेंसरी का स्तर बढ़ाने की मांग रखी। बोई के नीम चंद ने बोई गांव में राशन डिपो न होने के कारण ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। अमरी देवी और गुड्डी ने जनमंच में मनरेगा के तहत किए गए कार्य का भुगतान न होने की बात रखी। मांग की कि दीपावली से पहले उन्हें उनके मेहनताना की राशि दी जाए। मस्त राम ने हाड़ा बोई स्कूल के ऊपर से गुजर रही बिजली के तार हटाने की मांग रखी। पौड़ा कोठी के शोभाराम ने अपने क्षेत्र में बिजली के पुराने पोल बदलने की मांग रखी। गाहर निवासी प्रकाश चंद ने लो वोल्टेज की समस्या रखी। कमलाग निवासी चमन लाल ने बिजली के तार पेड़ों पर लटके होने की बात रखी।
...
गृहिणी सुविधा योजना में बांटे गैस कनेक्शन
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत घरेलू गैस कनेक्शन के लाभार्थियों सुषमा शर्मा, कलू देवी, रामकली, कांता देवी और ममता देवी को दस्तावेज प्रदान किए। बेटी है अनमोल योजना के तहत सिमरन, देव्यांशी, ओशिया ठाकुर, भीमांशी और तृषा को दस-दस हजार रुपये की सावधि जमा के ड्राफ्ट प्रदान किए। जनमंच में ग्राम पंचायत निहरी, पौड़ा कोठी, डुमट बैहली, रोहाडा बाडू, घीड़ी, झुंगी, सेरी कोठी, बंदली, मरड़ा व बोई सहित कई अन्य पंचायतों के लोग शामिल रहेे।