{"_id":"5a01f1fd4f1c1b60678b9bec","slug":"71510076925-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टैंप डिजाइन प्रतियोगिता में गुंजन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टैंप डिजाइन प्रतियोगिता में गुंजन ने मारी बाजी
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। डाक मंडल शिमला में मंगलवार को भष्ट्राचार जागरूक ता सप्ताह के तहत प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक चलाया गया था। सप्ताह में भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गईं। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्कूलों में भष्ट्राचार को लेकर स्टैंप डिजाइन, संवाद और निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में निदेशक डाक हिमाचल निर्मल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्टैंप डिजाइन प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल की छठी कक्षा की गुंजन ने पहला स्थान हासिल किया। छठी कक्षा की पल्लवी ने दूसरा, जबकि सातवीं की आंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद प्रतियोगिता में ग्यारहवीं के देवेंद्र वर्मा ने पहला, बारहवीं के नीरज कुमार ने दूसरा, जबकि बारहवीं के निशांत कंवर ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में डाकघर साहिका ललिता ठाकुर ने पहला, पूनम वर्मा ने दूसरा और अनु ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को नवाजा। कार्यक्रम में डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक बिशन सिंह, कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।