फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आज शाम तीन बजे तक ले सकेंगे नाम वापस

आज शाम तीन बजे तक ले सकेंगे नाम वापस

Wed, 25 Oct 2017 10:14 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
आज शाम तीन बजे तक ले सकेंगे नाम वापस
शिमला। जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए वीरवार शाम तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवार सुबह 10 से शाम तीन बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। शिमला शहरी, कसुम्पटी, शिमला ग्रामीण समेत जिले की सभी आठ सीटों पर 20 से अधिक निर्दलीय और बागी उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। ऐसे में देखना रोचक होगा कि कौन-कौन उम्मीदवार आज अपना नाम वापस लेते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि नाम वापसी का एक ही दिन निर्धारित है। शाम करीब साढ़े तीन बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसकी एक सूची केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भी भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची निकलने के बाद पोस्टल बैलेट प्रकाशित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। साथ ही कर्मचारियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा महिला पोलिंग बूथ स्थापित करने को लेकर भी आज से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पोलिंग स्टेशन पर रहेगी सीसीटीवी से नजर
हर विधानसभा सीट पर ऐसे पोलिंग बूथों का भी चयन किया जा रहा है, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतदान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के तहत हर सीट पर करीब 25 ऐसे पोलिंग स्टेशन चिन्हित करने को कहा गया है, जहां ये कैमरे लगने हैं। सीसीटीवी और वीडियोग्राफी करने का मकसद निष्पक्ष मतदान करवाना है। इनकी रिकॉर्डिंग बाकायदा निर्वाचन आयोग के पास रिकॉर्ड के तौर पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed