फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पहलू भी होगा उजागर

साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पहलू भी होगा उजागर

Thu, 15 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पहलू भी होगा उजागर
‘कलम के सिपाही’ का स्वतंत्रता सेनानी रूप दिखाएगी रजा लाइब्रेरी
विज्ञापन

रामपुर। कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद न सिर्फ विश्वस्तरीय साहित्यकार थे, बल्कि गांधी और सत्याग्रह से प्रभावित होकर स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उनके इस रूप की बहुत कम चर्चा होती है। उन्होंने न सिर्फ अच्छी खासी सरकारी नौकरी छोड़ी थी बल्कि कलम के अलावा भौतिक रूप से भी सत्याग्रह तथा स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था।
गोदान और कर्मभूमि जैसे अमर साहित्य के रचयिता मुंशी प्रेमचंद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। देश की आजादी में उनका और उनकी लेखनी का अहम योगदान है। मुंशी प्रेमचंद के जीवन से जुड़े ऐसे ही अनछुए पहलुओं से अब लोग रूबरू हो सकेंगे। इसके लिए रजा लाइब्रेरी द्वारा मुंशी प्रेमचंद की 137वीं जयंती पर राजभाषा विशेषांक पुस्तक के विमोचन के साथ ही प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। सिर्फ मुंशी प्रेमचंद ही नहीं बल्कि देश के अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन और संघर्ष पर भी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

रजा लाइब्रेरी ज्ञान का अकूत भंडार है। मुगल सल्तनत से जुड़ी किताबों, दुर्लभ पांडुलिपियों और कैलीग्राफी को जनता तक पहुंचाने के बाद अब प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने की कोशिश रजा लाइब्रेरी प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसमें ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिनके नाम पर समय की धूल चढ़ने से नई पीढ़ी उनके बारे में नहीं जान सकी, उनके बारे में युुवा पीढ़ी को बताया जाएगा। इसी क्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद पर रजा लाइब्रेरी में जुलाई माह में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed