फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   700 IT teacher not fulfill minimum educational Qualification

700 कंप्यूटर शिक्षकों की नौकरी खतरे में, जानिए क्या है वजह

Mon, 11 Sep 2017 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Sep 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
700 IT teacher not fulfill minimum educational Qualification

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स पर सेवाएं दे रहे 700 से अधिक कंप्यूटर शिक्षकों की नौकरी पर संकट आ गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से पीजीटी आईपी के 1191 पदों को भरने के लिए तय न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को कई शिक्षक पूरी नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन


सैकड़ों शिक्षकों के पास पीजीडीसीए का डिप्लोमा है जबकि इसके लिए मैथ-फिजिक्स में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। ऐसे में दो दिन पहले भर्ती के लिए अधिसूचित नए नियमों के चलते इन शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। 
विज्ञापन


हिमाचल के सरकारी स्कूलों में बीते 15 सालों से करीब 1500 कंप्यूटर शिक्षक आउटसोर्सिगिं पर सेवाएं दे रहे हैं। कंपनी ने भर्ती के दौरान पीजीडीसीए डिप्लोमा के साथ किसी भी सब्जेक्ट में एमए की डिग्री होने की शर्त रखी थी। अब निदेशालय ने बीटेक या मैथ-फिजिक्स में मास्टर डिग्री के साथ पीजीडीसीए को न्यूनतम योग्यता कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में स्कूलों में तैनात कई शिक्षक इस न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में नई शर्तों को पूरा न करने वाले शिक्षकों की नौकरी जा सकती है।  पीजीटी आईपी की भर्ती में शामिल होने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय में 11 से 28 सितंबर तक पंजीकरण होगा। 

इसके बाद साक्षात्कार की तिथि दी जाएगी। कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती अनुबंध आधार पर होगी। चयनित शिक्षकों को 14500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। उधर, उच्च शिक्षा निदेशक बीएल विंटा ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार पीजीटी आईपी की भर्ती के लिए नए आरएंडपी रूल्स बनाए गए हैं। 

शिक्षा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया के लिए रोस्टर लागू किया है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 508 पद आरक्षित किए गए हैं। वर्तमान में सामान्य वर्ग के 800 से अधिक कंप्यूटर शिक्षक स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। रोस्टर लागू होने से भी कई शिक्षक बाहर जाएंगे।


यह चाहिए शैक्षणिक योग्यता
पीजीटी आईपी के पदों के लिए आवेदन करने के लिए एमएससी कंप्यूटर साइंस या एमएससी आईटी या एमसीए या बीटेक कंप्यूटर साइंस या बीटेक या गणित-फि जिक्स में मास्टर डिग्री के साथ पीजीडीसीए और कंप्यूटर में बी या सी लेबल कोर्स करने वाला आवेदक भर्ती के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed