{"_id":"69ecd2a7c0102f3c830ae1eb","slug":"70-of-hotel-rooms-booked-over-the-weekend-shimla-news-c-19-sml1002-711383-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वीकेंड पर होटलों में \n70 फीसदी कमरे बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वीकेंड पर होटलों में 70 फीसदी कमरे बुक
विज्ञापन
शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला में समर सीजन ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी है। मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक ठंडी वादियों का रुख कर रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।
वीकेंड के लिए शहर के होटलों में 60 से 70 फीसदी कमरे बुक रहे। शनिवार को देर रात तक बाहरी राज्यों से सैलानियों के वाहन शिमला में प्रवेश करते रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए परिवार, युवा और कपल्स बड़ी संख्या में शिमला पहुंच रहे हैं। दिनभर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों मॉलरोड, रिज मैदान और कुफरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। इन दिनों शिमला में महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित विदेशों से भी सैलानियों के समूह घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के होटल संचालक रोहित गुप्ता ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ होटलों में बुकिंग बढ़ना शुरू हो गई है। मई और जून के दौरान पीक सीजन में कमरों की बुकिंग का आंकड़ा 90 फीसदी से ऊपर जा सकता है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने कहा कि समर सीजन शुरू होने के बाद बाहरी राज्यों से होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ रही है। संवाद