{"_id":"69a5c43dcf6f8e0ea700ea6f","slug":"70-hpu-shimla-students-selected-in-infosys-will-get-this-much-salary-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: एचपीयू के 70 विद्यार्थियों का इंफोसिस में हुआ चयन, मिलेगा इतना वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: एचपीयू के 70 विद्यार्थियों का इंफोसिस में हुआ चयन, मिलेगा इतना वेतन
Mon, 02 Mar 2026 10:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:39 PM IST
सार
प्रौद्योगिकी संस्थान ने एक बार फिर कैंपस प्लेसमेंट में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। देश की नामी कंपनी इंफोसिस की ओर से बेहतर पैकेज के साथ चयनित किया गया है।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एचपीयू शिमला के प्रौद्योगिकी संस्थान ने एक बार फिर कैंपस प्लेसमेंट में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। देश की नामी कंपनी इंफोसिस की ओर से बेहतर पैकेज के साथ चयनित किया गया है। पहले चरण में बीटेक (आईटी, सीएसई, ईसीई) के 22 विद्यार्थियों का 3.6 लाख रुपये वार्षिक वेतन पर चयन हुआ।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे चरण में बीटेक (सीएसई) के दो विद्यार्थियों को 10 लाख रुपये वार्षिक वेतन के साथ 1 लाख रुपये नियुक्ति प्रोत्साहन और 6.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन के साथ 75 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि पर नियुक्ति मिली। संस्थान के निदेशक आचार्य अमरजीत सिंह ने इस उपलब्धि पर प्लेसमेंट अधिकारियों सुनील कुमार और डॉ. राजेश चौहान सहित सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन