फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   7 percent DA to forest department employees.

वन विभाग के 1600 कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

Sat, 25 Apr 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 25 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
7 percent DA to forest department employees.

हिमाचल प्रदेश वन निगम प्रबंधन ने वन निगम में तैनात 1600 से अधिक कर्मचारियों को 7 फीसदी डीए का तोहफा दिया है। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की अध्यक्षता में हुई 2 अप्रैल को हुई बीओडी की बैठक में कर्मचारियों को डीए देने का फैसला किया गया था।

विज्ञापन


निगम ने अप्रैल 2015 से कर्मचारियों को यह सुविधा मिलेगी इसे लेकर निगम ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा निगम में करूणामूलक आधार पर खाली करीब 155 पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा। इनमें 40 पीयून, 25 क्लर्क, 2-2 माली व स्वीपर और 5 पद क्लीनर के हैं।
विज्ञापन


इसी तरह अनुबंध के आधार पर 39 पद, चिरानी के 60 पद भरने, लकड़ी की निगरानी के लिए 145 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन कर्मचारी लंबे समय से डीए रिलिज करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के एमडी डॉ. ललित मोहन ने कहा कि बीओडी की बैठक में लिए गए निर्णयों को पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न वर्गों में खाली पदों को भरने का कार्यों में भी तेजी लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed