फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   7,000 widows and single women will get Rs 1.5 lakh each to build houses

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- 7,000 विधवा और एकल नारियों को घर बनाने के लिए मिलेंगे डेढ़-डेढ़ लाख रुपये

Thu, 13 Apr 2023 06:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Apr 2023 06:11 PM IST
सार

प्रदेश में 7,000 विधवा और एकल नारियों को घर बनाने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
7,000 widows and single women will get Rs 1.5 lakh each to build houses
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 7,000 विधवा और एकल नारियों को घर बनाने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे। दो लाख से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना शुरू होने जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सुक्खू सरकार वित्तीय सहायता देगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार की इस पहल से ऐसी महिलाओं को संबल मिलेगा जो आर्थिक तंगी के कारण अपने आवास का निर्माण करवाने में असमर्थ हैं। इस योजना की मदद से ये महिलाएं अब अपना घर बनाने में सक्षम होंगी। इससे न केवल महिलाओं को रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा अपितु इससे महिलाओं में स्वामित्व और सशक्तीकरण की भावना भी सुदृढ़ होगी।

विज्ञापन


योजना के तहत निर्मित घरों में बिजली, पानी और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। इस योजना के तहत यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि महिलाओं के पास अपने दैनिक जीवनचर्या के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह योजना विधवाओं और एकल नारियों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें समाज में सम्मानित जीवन जीने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इन कमजोर समूहों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के सरकार के प्रयासों से राज्य में समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed