{"_id":"58de56ee4f1c1b380763ebae","slug":"6th-mtb-himalaya-cycle-race-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर होगा रफ्तार का रोमांच, रेस में दम दिखाएंगे साइकिलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर होगा रफ्तार का रोमांच, रेस में दम दिखाएंगे साइकिलिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 01 Apr 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में एक बार फिर साइकिल रेस शुरू होने जा रही है। राजधानी से सटे इलाकों की सर्पीली सड़कों पर 14 अप्रैल से दो दिवसीय साइकिल रेस शुरू होगी। छठी हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रेस में देश के 16 शहरों के 100 साइकिलिस्ट भाग लेंगे। दो दिन में 120 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा।
विज्ञापन
साइकिल रेस शिमला से तारादेवी, साधुपुल, कोटी, संजौली से होते हुए वापस शिमला में समाप्त होगी। साइकिल रेस के आयोजक हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (एचएएसटीपीए) के अध्यक्ष मोहित सूद ने बताया कि रेस में शिमला,
विज्ञापन
चंडीगढ़, गुरुग्राम, नई दिल्ली, नोएडा, जयपुर, बंगलूरू, पुणे, मुंबई, विशाखापट्टनम, रांची, मनाली के साइकिलिस्ट भाग लेंगे। दो दिनों के दौरान जंगलों, जीप रोड और सर्पीली सड़कों से होकर साइकिलिस्ट गुजरेंगे। 14 से 60 साल तक की आयु के साइकिलिस्ट रेस में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
यह रहेगा साइकिल रेस का रूट
साइकिल रेस 14 अप्रैल को शिमला के वुडविला पैलेस से शुरू होगी। पहले दिन वुडविला पैलेस से रिज मैदान, साधपुल, चायल और वापस साधुपुल तक साइकलिस्ट जाएंगे। दूसरे दिन साधुपुल से रेस शुरू होगी। जनेडघाट से कोटी, चीनी बंगला, संजौली और राजभवन से होते हुए वुडविला पैलेस शिमला में रेस समाप्त होगी।